एक्सप्लोरर

चुनाव हार कर भी मंत्री बने रवनीत बिट्टू ने शपथ ग्रहण में कर दी ये गलती, फिर राष्ट्रपति ने टोका

Ravneet Singh Bittu News: लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू मंत्री पद की शपथ ग्रहण के दौरान एक शब्द बोलना भूल गए. इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें टोका और शब्द दोहराया.

Ravneet Singh Bittu Oath Taking: देश की 18वीं लोकसभा के गठन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के 71 मंत्रियों ने शपथ ली. यह शपथ ग्रहण समारोह दो घंटे से भी ज्यादा देर तक चला. इस बीच रवनीत सिंह बिट्टू से शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक गलती हो गई, जिसे खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ठीक किया. दरअसल, शपथ लेते समय रवनीत बिट्टू ने एक शब्द गलत बोल दिया. 

लुधियाना से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ कर हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. जब उन्होंने अंग्रेजी में शपथ लेनी शुरू की तो conscientiously (शुद्ध अन्तःकरण से) शब्द नहीं बोले. इसे एक गलती मानी जा रही है, जिसे खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टोक कर ठीक कराया. राष्ट्रपति ने खुद शब्द का उच्चारण किया और फिर रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे दोहराया. ये सारी घटना वीडियो में दर्ज की गई है.

लोकसभा चुनाव हार गए थे रवनीत बिट्टू
चर्चा इस बात की भी है कि रवनीत बिट्टू ऐसे मंत्री हैं, जो लोकसभा चुनाव हार गए थे. दरअसल, तीन बार से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाया. हालांकि, बीजेपी के टिकट पर वह चुनाव हार गए. रवनीत बिट्टू को कांग्रेस के राजा वडिंग ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. पंजाब की सभी 10 सीटों पर बीजेपी किसी एक में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. 

जानें कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू
जानकारी के लिए बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू तीन पंजाब के दिवंगत सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं. किसानों के खिलाफ रवनीत बिट्टू काफी मुखर रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पंजाब के किसानों को चुनावों के दौरान धमकी भी दी थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab: तरन तारन के चर्च में बेअदबी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां तोड़ पादरी की कार में लगाई थी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget