एक्सप्लोरर

'ये आपके भाड़े के टट्टू हैं', खालिस्तान समर्थकों का जिक्र कर ट्रूडो पर रवनीत बिट्टू का निशाना

Punjab News: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर हमला बोला है.

Ravneet Singh Bittu News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा की और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर ‘‘गंदी राजनीति’’ के लिए भारतीय मूल के लोगों को बांटने का आरोप लगाया. खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों की रविवार को ब्रैम्पटन स्थित हिंदू मंदिर में मौजूद लोगों से झड़प हो गई थी.

केनैडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने पील क्षेत्रीय पुलिस के हवाले से बताया कि प्रदर्शन ब्रैम्पटन स्थित हिंदू सभा मंदिर के बाहर हुआ और सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्यापित वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में बैनर लिए दिखाई देते हैं. खबर के मुताबिक, वीडियो में लोग हाथापाई और एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते दिखते हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि यह स्थान हिंदू सभा मंदिर के आसपास का है.

'धार्मिक स्थल पर हमले की करता हूं कड़ी निंदा'
केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जस्टिन ट्रूडो ने अपनी गंदी राजनीति के लिए कनाडा में भारतीय प्रवासियों को सफलतापूर्वक विभाजित कर दिया है. भारत में सिख और हिंदू एक साथ सद्भाव से रहते हैं, लेकिन कनाडा में उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. मैं ट्रूडो के खालिस्तानी तत्वों द्वारा मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं.’’

कनाडा की पुलिस खालिस्तानी तत्वों के समर्थन में है खड़ी 
बिट्टू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘गत कुछ दिनों से जो खबरें आ रही हैं, (कि) कनाडा में जो स्थिति बनी है, वह किसी एक धर्म को लेकर नहीं है. चाहे हिंदू हो या सिख, जस्टिन ट्रूडो ने वहां इस तरह से विभाजन किया है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा की पुलिस खालिस्तानी तत्वों के समर्थन में खड़ी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और कोई भी उसे रोकने को तैयार नहीं है. कैसे वे नारेबाजी कर रहे हैं और खुले तौर पर खालिस्तान की बात कर रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये कुछ (खालिस्तानी तत्व) लोग हैं जिनका आप इस्तेमाल कर रहे हैं. ये आपके भाड़े के टट्टू हैं.’’

हमले की की कड़ी निंदा 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद आपके देश (कनाडा) और आपके प्रधानमंत्री (ट्रूडो) की कोई छवि नहीं बची है.’’ कनाडा में हुई इस घटना के बाद ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को कड़े शब्दों में बयान जारी कर ब्रैम्पटन हिंदू सभा मंदिर पर ‘भारत विरोधी तत्वों’ द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की.

ये भी पढ़ें: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदली, जानें- कब होगी वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget