एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: यौन शोषण के आरोपी राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने पैरोल के खिलाफ दायर की याचिका

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दी गई 40 दिन की पैरोल के खिलाफ SGPC सदस्य बीएस सियालका ने याचिका की है. जिसपर सोमवार को सुनवाई होने वाली है.

Ram Rahim News:  साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर आए हुए है. 40 दिन की पैरोल मिलने के साथ  डेरा प्रमुख विवादों से घिरे हुए है. पैरोल दिए जाने को लेकर हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठाए जा रहे है. इन सबके बावजूद अब राम रहीम बढ़ती नजर आ रही है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम रहीम को पैरोल देने संबंधी आदेश रद्द करने की मांग की है.

पैरोल के खिलाफ याचिका दायर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीएस सियालका ने पंजाब हरियाणा-हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में बीएस सियालका ने पैरोल देने संबंधी आदेश को रद्द करने के साथ-साथ हरियाणा के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेश, गृह सचिव, रोहतक आयुक्त, सुनारिया जेल अधीक्षक, केंद्रीय गृह सचिव, पंजाब के गृह सचिव और डीसी रोहतक समेत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को प्रतिवादी बनाया है. बीएस सियालका ने की याचिका में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को पैरोल देने के नियमों का उल्लंघन किया है. 

‘राम रहीम की पैरोल से सिखों की भावनाएं आहत’ 
SGPC सदस्य बीएस सियालका ने  याचिका में कहा है कि डेरा प्रमुख राम रहीम साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामले की सजा काट रहा है. उसके खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज है ऐसे में उसे पैरोल दिया जाना उचित नहीं है. उनके अनुयायियों ने भी कई बार गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया है. जिसकी वजह से सिखों के उनके साथ कई बार विवाद भी हुए है. इसके अलावा पंजाब में कई बार विरोध मार्च, रोड जाम, रेलवे लाइन पर जाम किए गए है. ऐसे में डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने से सिखों की भावनाए आहत हुई है और पंजाब की शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है.  बीएस सियालका की याचिका में कहा गया है जल्द से जल्द राम रहीम की याचिका को रद्द कर उसे जेल भेजा जाए. याचिका पर आने वाले सोमवार को सुनवाई हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Jaipur Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाइवे पार करते हुए व्यक्ति की मौत, शव के ऊपर गुजरते रहे वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget