एक्सप्लोरर

Delhi Jaipur Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाइवे पार करते हुए व्यक्ति की मौत, शव के ऊपर गुजरते रहे वाहन

Gurugram News: गुरुग्राम दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. जिसके ऊपर कई वाहन गुजर गए थे. ऐसे में शव को पहचान पाना पुलिस के मुश्किल हो गया था.

Haryana News:  हरियाणा के गुरुग्राम जिले से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पार कर रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि युवक के शव के ऊपर से एक के बाद एक कई वाहन गुजर गए जिससे शव को पहचान पाना बेहद मुश्किल हो गया. क्षत-विक्षत शव को देखकर पुलिस के पसीने छूट गए. 

बटुए से हुई व्यक्ति की पहचान
ऐसे में पुलिस ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर काफी छानबीन की तो मृतक व्यक्ति का बटुआ उन्हें मिला. जिसके आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस मृतक व्यक्ति के परिजनों के पहुंच पाई. बटुए की मदद से उसकी पहचान दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी रमेश नायक के रूप में की है. पुलिस के अनुसार रमेश, स्कूल बस का चालक था. रमेश के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र तीन, आठ और 10 साल है. यह घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के दिल्ली-जयपुर मार्ग पर हुई, जब रमेश अपनी बहन से मिलने जयपुर जा रहा था. हालांकि तबीयत ठीक न होने पर रमेश ने अपनी योजना बदल दी और दिल्ली लौटने का फैसला किया.

शव के ऊपर से गुजरे वाहन 
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश पैदल ही राजमार्ग पार कर रहा होगा जब पहले वाहन ने उसे टक्कर मारी. पीछे से आ रहे कई अन्य वाहन शव को देख नहीं पाए और उसके ऊपर चढ़ गए. एक यात्री ने शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी. रमेश के छोटे भाई दिलीप नायक ने उसके कपड़ों से शव की पहचान की. पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े 1490 ठिकानों पर छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget