एक्सप्लोरर

Haryana: पैरोल पर निकलते ही गुरमीत राम रहीम ने कर दिए तीन ऐसे काम, फिर से सुर्खियों में आया

गुरमीत राम रहीम के पैरोल को लेकर बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं. इसे लेकर अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सफाई देते हुए कहा है कि राम रहीम के पैरोल के फैसले से उनकी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.

रेप और हत्या का दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) 40 दिन के पैरोल पर बाहर है. इस दौरान वह ऑनलाइन सत्संग के साथ-साथ कई कामों में व्यस्त है. वहीं डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए लगातार राज्य के नेता पहुंच रहे हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. ऐसे में पैरोल पर बाहर गुरमीत राम रहीम सुर्खियों में बना हुआ है. 

इस मामले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल इन दिनों हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. इसी बीच बीजेपी के कई नेताओं के गुरमीत राम रहीम से मिलने की वजह से सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि राजनीतिक फायदे के लिए गुरमीत राम रहीम को पैरोल दिलवाया गया है. 

सीएम खट्टर ने आरोपों पर दी ये सफाई
यही वजह है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है. मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि राम रहीम के पैरोल के फैसले से उनकी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं कुछ नहीं कहना चाहता, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है. अदालतें कारावास की घोषणा करती हैं और एक दोषी जेल जाता है. उसके बाद जेल के नियम सभी कैदियों पर लागू होता है."

ये भी पढ़ें- Adampur By-Election 2022: बढ़िया स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन के लिए हम पर करें विश्वास- CM भगवंत मान

फिर सुर्खियों में राम रहीम

  • गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर आने के बाद से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बना हुआ है.
  • गुरमीत राम रहीम ने गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का 26 अक्टूबर को नाम बदलने का ऐलान किया. गौरतलब है कि हनीप्रीत भी पंचकूला और दूसरी जगहों पर दंगा भड़काने में जेल जा चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है.
  • दिवाली के मौके पर राम रहीम के यूट्यूब चैनल संत एमएसजी पर म्यूजिक वीडियो जारी हुआ है. इसका म्यूजिक भी डेरा प्रमुख राम रहीम ने दिया है और गाया भी है. इतना ही नहीं लिरिक्स, कंपोजिंग, निर्देशन भी खुद ही किया है. आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों से रेप के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget