एक्सप्लोरर

Ram Rahim: 50 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम ने समर्थकों को दिया संदेश, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कही ये बात

Ramlala Pran Pratishtha: राम रहीम 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया है. इस दौरान वो यूपी के बरनावा आश्रम में है. डेरा प्रमुख ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अपने समर्थकों को संदेश दिया है.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को शुक्रवार को 50 दिन की पैरोल दी गई है. पिछले 4 सालों में राम रहीम को नौंवी बार पैरोल मिली है. आपको बता दें कि 2017 में राम रहीम को 2 साध्वियों से यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया राम रहीम सीधा यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा. जहां डेरा प्रमुख की तरफ से एक वीडियो संदेश जारी किया गया.

डेरा प्रमुख ने समर्थकों को दिया संदेश
डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपने बरनावा आश्रम से वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम का पर्व मनाया जा रहा है. आप सब भी उस पर्व में शामिल हों. क्योंकि हम सब भगवान श्रीराम की ही संतान हैं. उस पर्व को दिवाली की तरह मनाया जाए. सभी को इसके लिए शुभकामनाएं. इसके साथ ही राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा कि यूपी के बरनावा आश्रम में कोई न आए. 

50 दिन की पैरोल पर बाहर आया है राम रहीम
आपको बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार 50 दिन की पैरोल मिली है. इससे पहले साल 2023 के नवंबर में ही राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी. 13 दिसंबर को ही राम रहीम जेल वापस लौटा था. वहीं अब साल 2024 के पहले महीने में ही राम रहीम को 50 दिन की पैरोल फिर मिल गई है.

पैरोल लेने के लिए राम रहीम पहले बीमार मां को देखने की दलील दे चुका है. एक बार राम रहीम ने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी थी. इसके बाद यूपी आश्रम के आस-पास के अपने खेतों की देखभाल करने और एक बार पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए राम रहीम पैरोल मांग चुका है.

यह भी पढ़ें: 2100 करोड़ बजट, 2 राज्यों की राजधानी... चंडीगढ़ में मेयर बनाने के लिए आप-कांग्रेस ने क्यों झोंक दी है पूरी ताकत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget