एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में कांग्रेस का बड़ा संकेत, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी ही कर दिया ये दावा

Punjab Politics: पंजाब में बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि हमें छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करनी होगी.

Punjab News: कांग्रेस पंजाब में अपने चुनावी प्रदर्शन से काफी उत्साहित है. राज्य की 13 में से 7 लोकसभा सीटें जीत ली हैं. इस जीत के बाद अब पार्टी की नजर 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव पर है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amrinder Singh Raja Warring) का कहना है कि हमें जमीनी स्तर पर जाकर काम करना होगा और नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी. 

राजा वड़िंग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''बहुत अच्छे नतीजे आए और जिस प्रकार से हमारी अपेक्षा थी, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में और सबसे ज्यादा सीट कांग्रेस पार्टी पंजाब में जीते, वैसा ही हुआ. लोगों ने कांग्रेस में विश्वास जताया है.  2027 के लिए नए संकेत दिए हैं. लोग ये महसूस करते हैं कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो पंजाब का नेतृत्व कर सकती है.''

छह महीने में तय करने होंगे प्रत्याशी - वड़िंग
लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद राजा वड़िंग ने कहा, ''ये संकेत दिए हैं कि हमें भविष्य में जोरदार तरीके से लड़ना होगा. ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं आना है बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी होगी, जहां जहां हमें लगता है कि जिम्मेदारी देने की जरूरत है. और अभी से हमें सबकुछ तय करना होगा, अगले छह महीने में, कौन कहां से चुनाव लड़ेगा और अगली रणनीति क्या होगी.''

पंजाब में कांग्रेस की इन सीटों पर हासिल की है जीत
पंजाब में कांग्रेस ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां की गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला सीट यह जीत गई है. कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले दो पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और परनीत कौर चुनाव हार गईं. रवनीत सिंह को हालांकि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री बनाया है. पंजाब में बीजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई. यहां की तीन सीट आप, एक सीट शिरोमणि अकाली दल और दो सीट निर्दलीयों ने जीती है. आप चूंकि यहां की सत्तारूढ़ पार्टी है तो उसके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें थीं लेकिन वह भी यहां कुछ खास नहीं कर पाई.

ये भी पढ़ें- NEET-UG 2024: नीट परीक्षा को लेकर SC के फैसले पर छात्रों की आई प्रतिक्रिया, जानें- क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget