एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के लोकसभा में दिए 'हिंदू' वाले बयान पर अनिल विज की प्रतिक्रिया, बोले- 'वो एक बहुत ही...'

Rahul Gandhi Statement: संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हिंदू को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी उन्हें लगातार घेर रही है. अब बीजेपी नेता अनिल विज ने राहुल गांधी के भाषण को नजरअंदाज करने को कहा है.

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: हरियाणा के पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण सुना लगा कि उनके संबोधन को ध्यान से समझने की आवश्यकता है, लेकिन वो एक बहुत ही गहरी साजिश रच रहे हैं. वह हिंदुस्तान के भिन्न-भिन्न धर्म के लोगों को आपस में लड़ाना चाहते हैं. वह हिंदुस्तान का एक और विभाजन करवाना चाहते हैं. उनके भाषण को पूरी तरह से नजर अंदाज कर देना ही देश के हित में है.

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हिंदू हिंसा नहीं फैला सकता, पर बीजेपी के कार्यकर्ता धर्म के नाम पे हिंसा करते हैं जो गलत हैं. राहुल गांधी के संसद में दिए गए असली बयान को काट-छांट के BJP IT सेल की ओर से भ्रामक दुष्प्रचार करने का प्रयास किया गया. इसी से हमारी लड़ाई हैं, असत्य और हिंसा से.

राहुल गांधी का कुक्कृत्य गरिमा के अनुरूप नहीं- सीएम सैनी
संसद में राहुल गांधी के हिंदू को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी लगातार उन्हें घेर रही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी इसपर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संसद के पवित्र मंच से पूरे धर्म विशेष को हिंसक और नफरती बताना न सिर्फ संसद की मर्यादा को तार-तार करना है बल्कि धार्मिक विद्वेष को बढ़ावा देना भी है. नेता विपक्ष के पद पर रहते हुए ये कुक्कृत्य राहुल गांधी ने किया है जो गरिमा के अनुरूप नहीं है.

‘हिंदू समाज न तो हिंसक है और न ही नफरती है’
सीएम सैनी ने आगे लिखा कि सदन के मंच से लगातार झूठ बोलना और लोकसभा अध्यक्ष की चेयर का अपमान करना उनकी नियमित आदत बन गई है. हिंदू समाज न तो हिंसक है और न ही नफरती है लेकिन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जागरूक जरूर है. देश की बहुसंख्यक जनता को हिंसक बताकर अपमानित करने की ये भाषा स्वीकार नहीं है. लोकतंत्र की पद्धति में जनता ही कांग्रेस पार्टी को जवाब देती रही है और इस घोर अपराध के लिए भी जरूर दंडित करेगी.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मनजिंदर सिरसा ने साधा निशाना, कुमारी सैलजा बोलीं- BJP में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget