एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों को प्रयोग नहीं करने के लिए कहा, एक मौका और देने की अपील की

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं. राहुल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब को बेहद अच्छी तरह समझती है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में पांच दिन का वक्त बाकी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में संभाल ली है. राहुल गांधी ने लोगों को आगाह किया कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह का प्रयोग नहीं करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के लिए शांति कायम रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और ऐसा करने में सिर्फ उनकी पार्टी ही सक्षम है.

राहुल गांधी ने जोर दिया कि उनकी पार्टी पंजाब को भलीभांति समझती है और इसे आगे ले जा सकती है. कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने चुनावी भाषणों में इस पर और काले धन के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है और केवल कांग्रेस ही राज्य में शांति कायम रखना जानती है. उन्होंने कहा, "पंजाब की शांति सबसे महत्वपूर्ण चीज है. याद रखिए, यह कोई प्रयोगशाला नहीं है. प्रयोग करने के लिए कोई रसायन प्रयोगशाला नहीं है, क्योंकि अगर शांति चली जाती है और यहां नफरत फैलने लगती है, तो यह केवल पंजाब नहीं बल्कि देश का नुकसान होगा.''

आप पर भी बोला हमला

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आप पंजाब को नहीं समझती और वह राज्य का ख्याल नहीं रख सकती. वे पंजाब का ख्याल नहीं रख सकते हैं और उन्हें नहीं मालूम है कि यह कैसे करना है. केवल कांग्रेस ही पंजाब का ख्याल रख सकती है. कांग्रेस पंजाब में शांति कायम रख सकती है.''

मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने के आप के दावों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सभी ने स्थिति देखी. बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल विरोधियों पर बरसे, कहा- मुझे और भगवंत मान को बनाया जा रहा है निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget