एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल विरोधियों पर बरसे, कहा- मुझे और भगवंत मान को बनाया जा रहा है निशाना

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल का दावा है कि वह पंजाब में ईमानदार सरकार देना चाहते हैं, इसलिए विरोधी दल उन्हें निशाना बना रहे हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विरोधी दलों पर गंभीर आरोप लगाया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विरोधी दल उन्हें और उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को निशाना बना रहे हैं .पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर तंज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजकल उन्हें सपनों में भी केजरीवाल दिख रहे हैं और वह सो नहीं पा रहे हैं.

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उनकी पार्टी और उसके नेताओं की बस यही गलती है कि वे पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहतर करना चाहता हूं. केजरीवाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में आपने यह जरूर देखा होगा कि सभी दल और उनके नेता मुझे और भगवंत मान को अपशब्द कह रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में आए और मुझे एवं आप को अपशब्द कहे.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''सुबह से लेकर देर शाम तक चन्नी ने मुझे और मान को अपशब्द कहे, लेकिन सुखबीर सिंह बादल का नाम नहीं लिया. सुखबीर सिंह बादल ने भी मुझे अपशब्द कहे, लेकिन चन्नी का नाम नहीं लिया. प्रियंका गांधी ने भी मुझे अपशब्द कहे. ऐसा लगता है कि वे सभी मिल गये हैं और हमे निशाना बना रहे हैं.''

ईमानदार सरकार का किया वादा

केजरीवाल ने कहा कि ये सभी प्रतिद्वंद्वी दल आप को नहीं, बल्कि पंजाब को हराना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''ये दल नहीं चाहते हैं कि आप सत्ता में आए. बल्कि वे चाहते हैं कि जिस तरह से उन्होंने पिछले 70 साल पंजाब को लूटा है, उसे जारी रखें. उन्हें डर है कि यदि आप सत्ता में आ गई तो उनकी लूट स्थायी रूप से बंद हो जाएगी.''

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से इन दलों को हराने और राज्य को बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आप राज्य को एक ईमानदार सरकार देगी. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव है. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Ashwini Kumar Resign: कांग्रेस को पंजाब चुनाव में एक और झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget