एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी से नहीं मिल सकेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, राजा वडिंग ने की ये अपील

Rahul Gandhi In Amritsar: कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर सूचना दी कि राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं.

Punjab News: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को पंजाब के अमृतसर (Amritsar) दौरे पर हैं. वे अमृतसर में श्री दरबार साहिब मत्था टेकने और सेवा करने के लिए आ रहे हैं. उनके दौरे को निजी बताया जा रहा है. वहीं इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं, क्योंकि पंजाब में इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी की दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की भी प्रतिक्रिया आई है.

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सूचना दी, "राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर साहिब आ रहे हैं. यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है, आइए उनकी निजता का सम्मान करें. सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों. आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं. सतनाम श्री वाहेगुरु."

पंजाब में आप-कांग्रेस में मचा है घमासान

बता दें कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच खींचतान मची हुई है. पंजाब कांग्रेस के नेता पहले ही इंडिया गठबंधन में आप के साथ गठजोड़ को लेकर नाराज थे, अब खेहरा की गिरफ्तारी के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो पंजाब में इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार पड़ती दिख रही है. पंजाब कांग्रेस के नेताओं की आप से गठबंधन को लेकर दो तरफा राय है. एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस के मुखिया राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा आप से गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरह नवजोत सिंह सिद्धू और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू इस गठबंधन को लेकर आलकमान के पक्ष में हैं. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: जालंधर में घर के बाहर ट्रंक में मिले तीन बहनों के शव, पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget