एक्सप्लोरर

Punjab Weekly Weather Updates: पंजाब में अब निकलेगी धूप और बढ़ेगी गर्मी, इस हफ्ते मानसून की भी हो जाएगी वापसी

Punjab Weekly Weather Updates: अमृतसर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश का अनुमान नहीं है.

Punjab Weekly Weather Updates: पंजाब (Punjab) में मौसम बदल रहा है. खासकर बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को लिए मायूस करने वाली ख़बर है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ (Mausam Kendra Chandigarh) ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूरे पंजाब में इस हफ्ते बारिश की संभावना कम है और मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, इस दौरान आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे. 

वहीं धूप निकलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की अनुमान है. इस बीच शाम को मौसम का मिजाज थोड़ा ठंडा रहेगा. इसके अलावा बताया जा रहा है कि 23 सितंबर के बाद मानसून की पंजाब से वापसी शुरू हो जाएगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. दूसरी तरफ राज्य के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा से संतोषजनक श्रेणी में है. इस हफ्ते संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है.

आइये जानते हैं कि इस हफ्ते पंजाब के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहेगा?

अमृतसर
अमृतसर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश का अनुमान नहीं है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 97 है.

जालंधर
जालंधर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी पूरे हफ्ते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश के आसार नहीं हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 99 है.

ये भी पढ़ें- MMS कांड: 'अपने प्रेमी को भेजी थीं फोटो-वीडियो, लेकिन...', यूनिवर्सिटी का बयान, अब भी प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स

लुधियाना
लुधियाना में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना कम है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 88 है.

पटियाला
पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार और शनिवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 75 है.

ये भी पढ़ें- Mohali MMS Scandal: सामने आया लड़के का नाम, फोन की होगी जांच, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget