एक्सप्लोरर

Punjab: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को गिरफ्तार किया है. पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.

Bharat Bhushan Ashu Arrested: पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सतर्कता ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया है. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले आशु और पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने सतर्कता ब्यूरो से कहा था कि वह उनमें किसी को भी हिरासत में ले सकता है क्योंकि वे पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से तंग आ चुके हैं. कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशु राज्य की पिछली सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. जून में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था.

लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो ने आशु को लुधियाना से उस समय गिरफ्तार किया जब वह नाई की दुकान पर थे. पहले जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ''वाहनों के जाली पंजीकरण संख्या पर ढलाई टेंडर आवंटित करने के मामले में शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.” उसमें कहा गया था कि जांच जारी है और खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कई अधिकारी जांच के दायरे में हैं.

PM Modi Punjab Visit: पीएम नरेंद्र मोदी का 24 अगस्त को पंजाब-हरियाणा का दौरा, अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

सोमवार को पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कांग्रेस के नेताओं ने मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जिन विवादों में घिरी है, उनसे ध्यान हटाने के लिए वह पंजाब में प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. आशु और वडिंग के अलावा, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राणा गुरजीत सिंह भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे.

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 5 महीनों में 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से ज्यादा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget