एक्सप्लोरर

Punjab Online Bus Permit: पंजाब में परिवहन माफिया का राज होगा खत्म, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ऑनलाइन परमिट के दिए निर्देश

पंजाब में परिवहन माफिया की लगाम कसने के लिए परिवहन मंत्री ने ऑनलाइन बस परमिट इश्यू करने की प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अवैध निजी बसों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Punjab Online Bus Permit: पंजाब की सत्ता संभालने के साथ ही भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने अब परिवहन माफिया को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठा लिया है. दरअसल राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Transport Minister Laljit Singh Bhullar)  ने "एक बस, एक परमिट" उपाय के सख्त कार्यान्वयन की घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य से परिवहन माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए सभी बस परमिट जल्द ही ऑनलाइन किए जाएंगे.

ऑनलाइन परमिट इश्यू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

पंजाब भवन में सभी बस डिपो के महाप्रबंधकों (General Managers) के साथ बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने प्रमुख सचिव परिवहन के. शिव प्रसाद को जल्द से जल्द ऑनलाइन परमिट प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए.

परिवहन मंत्री ने अवैध निजी बसों पर नकेल कसने के निर्देश दिए

परिवहन मंत्री ने बस स्टैंडों के बाहर से संचालित होने वाली अवैध निजी बसों पर नकेल कसने के निर्देश देते हुए सभी डिपो महाप्रबंधकों को सचिव, आरटीए का सहयोग लेने और 500 के दायरे में अवैध बसों के चलने को रोकने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करने का निर्देश दिया. बस स्टैंड के मीटर जीएम बाहरी बस स्टैंड से यात्रियों को ले जाने वाली निजी बसों को जब्त कर सकते हैं.

माइलेज लक्ष्य को लेकर परिवहन मंत्री ने दिए ये निर्देश

ईंधन चोरी की रिपोर्टों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने महाप्रबंधकों को प्रत्येक बस से न्यूनतम 4.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने उनसे यह भी कहा कि माइलेज लक्ष्य हासिल करने में विफल रहने वाले ड्राइवरों के खिलाफ वसूली के लिए कार्रवाई करें.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में केंद्र ने जारी किया सर्विस रूल का नोटिफिकेशन, कर्मचारियों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

स्टूडेंट्स पास के लंबित मामलों को फौरन हल करने पर दिया जोर

वही स्टूडेंट्स पास के लंबित मामलों को फौरन हल करने पर जोर देते हुए, भुल्लर ने कहा कि ऐसे पास परेशानी मुक्त और समयबद्ध तरीके से बनाए जाने चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने महाप्रबंधकों को बस स्टैंडों पर शौचालयों की सफाई, यात्रियों के साथ चालक-परिचालकों के व्यवहार और बसों में पीने योग्य पानी की व्यवस्था पर अत्यधिक ध्यान देने के भी निर्देश दिए.

उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही बस स्टैंडों का चेकिंग अभियान शुरू करूंगा और किसी भी तरह की लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ें

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 11 साल बाद बढ़ी पानी की कीमतें, जानें- क्या हैं नए रेट्स

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget