एक्सप्लोरर

Parali Burn Issue: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 34 % की बढ़ोतरी, इन राज्यों में 2021 की तुलना में कम हुए मामले

पंजाब में इस बार पराली जलाने की कुल घटनाएं 10 हजार 214 दर्ज की गई हैं. वहीं 2021 में कुल मामले 7 हजार 648 ही थे. इस बार हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 24 प्रतिशत की कमी आई है.

Parali Pollution: देश के कई राज्यों में पराली जलाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. दरअसल किसान जल्दी से खेत साफ करने के चक्कर में पराली में आग लगा देते हैं और इसका खामियाजा वायू प्रदूषण के रूप में लोगों को उठाना पड़ता है. पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण हद से ज्यादा बढ़ चुका है. वहीं पंजाब में इस बार पराली जलाने की कुल घटनाएं 10 हजार 214 दर्ज की गई हैं. वहीं 2021 में कुल मामले 7 हजार 648 ही थे. इस बार पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

हरियाणा में 24 फीसदी कम मामले
वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो 2022 में पराली जलाने की कुल घटनाएं एक हजार 701 दर्ज की गई हैं. जबकि 2021 में कुल घटनाएं 2 हजार 252 थी. इस बार हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 24 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं दिल्ली और यूपी में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं. दरअसल दिल्ली में 2021 में पराली जलाने के एक भी ममाले नहीं थे. जबकि 2022 में राष्ट्रीय राजधानी में पांच मामले सामने आए हैं. 

राजस्थान में बढ़ी घटनाएं
वहीं यूपी की बात करें तो साल 2021 में यहां 805 मामले सामने आए थे. जबकि 2022 में ये मामले कम होकर 632 हो गए हैं. इसी के साथ यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही राजस्थान में साल 2021 में पराली जलाने की 99 घटनाएं सामने आई थी. वहीं इस बार ये मामले बढ़कर 190 तक पहुंच गए हैं. इससे राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में 188 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

इन राज्यों में कम हुए मामले
वहीं मध्य प्रदेश में ये घटनाएं पिछली बार की अपेक्षा कम हुई है. प्रदेश में 2021 में 518 ममाले सामने आए थे. जबकि इस बार 448 मामले ही सामने आए हैं. इससे मध्य प्रदेश में  14 प्रतिशत की कमी आई है. अगर इन राज्यों की कुल घटनाओं को देखें तो साल 2022 में पराली जलाने की घटनाओं में 17 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. साल 2022 में सबसे ज्यादा मामले पंजाब में दर्ज किए गए हैं. वहीं दिल्ली और राजस्थान में पराली जलाने के ममालों में बढ़ोतरी हुई है. जबकि यूपी, हरियाणा और मध्य प्रदेश में गिरावट दर्ज की गई है. 

इसे भी पढ़ें:

अबू धाबी में बिना पासपोर्ट पंजाब के 100 लोग फंसे, राघव चड्ढा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखी चिट्ठी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget