एक्सप्लोरर

Punjab News: 'जबरन वसूली' क्लिप को लेकर मंत्री फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी, कुर्सी पर लटकी तलवार

Chandigarh News: अगर सरारी दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है. गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी उन्हें बख्शने का रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

 Punjab News: पंजाब के खाद्द प्रसंस्करण और बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी की कुर्सी पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है. जबरन वसूली  मामले में उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद  आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. दरअसल सरारी और उनके ओएसडी तरसेम कपूर की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें कथित तौर पर भ्रष्टाचार की प्लानिंग करते हुए सुना जा सकता है. वायरल क्लिप में सरारी पैसों की वसूली के लिए खाद्द ट्रांसपोर्ट करने के लिए हायर किए गए ठेकेदारों को फंसाने की बात कर रहे हैं.

सरारी को जारी किया गया नोटिस

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सरारी को हाल ही में इस मामले में नोटिस जारी किया गया है और पार्टी इस मामले में उनके जवाब का इंतजार कर रही है. यदि उनका जवाब असंतोषजनक पाया जाता है और यदि पार्टी उन्हें दोषी पाती है  तो उन्हें कैबिनेट से हटाया जा सकता है.

तरसेम ने क्यों वायरल किया क्लिप
बता दें कि इस क्लिप को खुद तरसेम कपूर ने लीक किया था. तरसेम सरारी द्वारा उसके एक करीबी को पुलिस से नहीं बचाने को लेकर नाराज था. वीडियो वायरल होने के बाद तरसेम ने मीडिया से कहा कि सरारी ने पहली बार भ्रष्टाचार नहीं किया है, उसके बात सरारी के भ्रष्टाचार के और भी सबूत हैं, लेकिन वह फिलहाल पार्टी की कार्रवाई का इंतजार करेंगे.

सरारी की जा सकती है कुर्सी
अब पार्टी ने सरारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वहीं सरारी का कहना है कि क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और उन्हें फंसाया जा रहा है. पार्टी के सूत्रों ने कहा कि चूंकि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है इसलिए यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो पार्टी उन्हें बख्शने का जोखिम नहीं उठा सकती.

सीएम मान लेंगे अंतिम फैसला
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं और आप दोनों राज्यों में पैर जमाने की कोशिश कर रही है. इसलिये पार्टी किसी भी कीमत पार्टी की छवि खराब करने वाले को नहीं बख्शेगी. फिलहाल मान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इससे पहले आप ने  स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था. सरारी का जवाब आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान इस संबंध में आखिरी फैसला लेंगे. 

यह भी पढ़ें:

Bhagat Singh Jayanti 2022: पंजाब सरकार आज खटकड़कलां में मनाएगी शहीद भगत सिंह का जन्मदिन, सीएम मान के मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

Watch: क्या आप कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में करेंगी नामांकन? अंबिका सोनी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget