एक्सप्लोरर

Bhagat Singh Jayanti 2022: पंजाब सरकार आज खटकड़कलां में मनाएगी शहीद भगत सिंह का जन्मदिन, सीएम मान के मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

आज शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का 115वां जन्मदिन है. पंजाब के खटकड़कलां में बड़े स्तर पर तैयारी की गई है. अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है.

Punjab News: पंजाब के खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का 115वां जन्मदिन आज खटकड़कलां में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा. कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के अलावा पंजाब सरकार की कैबिनेट और विधायक यहां पहुंचेंगे. कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा. दरअसल, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मौजुदगी में खटकड़कलां में शपथ लिया था. सरकार बनने के बाद सभी सरकारी कार्यालयों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर लगाना अनिवार्य कर दिया था. आज आम आदमी पार्टी के पंजाब सत्ता में आने के बाद शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा है. जिसे पंजाब सरकार एक उत्सव के तरह मना रही है.

आज से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम होगा शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को अपने मन की बात में कहा था कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है. इस दिन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का 115वां जन्मदिन पूरा देश मनाएगा. जिसके बाद पीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा. दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट तीन राज्यों का हिस्सा है. जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं इसके नाम को लेकर लंबे समय से पंजाब हरियाणा सरकार में विवाद चल रहा था. जिसके बाद कई दिनों तक बैठकों का दौर जारी रहा. अंत में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम अनिल दुष्यंत चौटाला ने यह फैसला किया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करेंगे.

दिल्ली सरकार बनाम LG मामला: ट्रांसफर-पोस्टिंग पर किसका होगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट 9 नवंबर से करेगा सुनवाई

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कार्यक्रम का होगा आयोजन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की घोषणा के बाद आज (28 सितंबर) एक समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सिविल एविएशन राज्य मंत्री वीके सिंह, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज, सांसद किरण खेर और मनीष तिवारी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.

PM Modi Gujarat Visit: 29 और 30 सितंबर को गुजरात में होंगे पीएम मोदी, सूरत और भावनगर में रोड शो की तैयारी, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget