एक्सप्लोरर

Punjab Pollution: पराली जलाने पर 930 किसानों पर FIR दर्ज, करोड़ों रुपये का लगा जुर्माना

Punjab Air Quality Index: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया. पंजाब पुलिस ने पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Pujab Pollution Today: पंजाब पुलिस ने आठ नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ 932 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार (19 नवंबर) को यह जानकारी दी. विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला के अनुसार, पराली जलाने को लेकर 340 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई हैं. 

डीजीपी ने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब पुलिस की तरफ से किए गए ठोस प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम मिले हैं और बीते दो दिनों में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट आई है. राज्य में पराली जलाने के रविवार और शनिवार को क्रमशः 740 और 637 मामले दर्ज किए गए.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को एक बड़ा कारण माना जाता है. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार सुबह सात बजे 290 रहा. दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 319, शुक्रवार को 405 और बृहस्पतिवार को 419 रहा. वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणी में रहा.

पंजाब के कई हिस्सों में दर्ज की गई AQI 

पंजाब के बठिंडा में एक्यूआई 298 दर्ज किया गया. एक्यूआई रूपनगर में 250, मंडी गोबिंदगढ़ में 239, लुधियाना में 234, पटियाला में 223, अमृतसर में 219, जालंधर में 202 और खन्ना में 171 दर्ज किया गया. हरियाणा के सोनीपत में एक्यूआई 392 दर्ज किया गया जो फतेहाबाद में 361, सिरसा में 352, फरीदाबाद में 328, जींद में 266, रोहतक में 260, भिवानी में 245, गुरुग्राम में 236 और कैथल में 212 रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक्यूआई 141 रहा.

पराली जलाने पर किसानों पर लगा जुर्माना

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच को 'गंभीर' और 450 से ऊपर को ‘‘अति गंभीर’’ माना जाता है. पराली जलाने की वजह से पंजाब में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुआ है. पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज की है. इसके साथ ही कई किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार को घेरा, पुलिस को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget