एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, यूपी में मुठभेड़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमापार से प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यूपी पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई. 

Punjab Latest News: पंजाब में सीमापार से प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल 'खालिस्तान जिंदाबाद संगठन' के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. इस सिलसिले में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस अभियान के दौरान बीती रात यूपी के पीलीभीत में आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों के साथ पुलिस को मुठभेड़ का समाना करना पड़ा. 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया, "मॉड्यूल के तीन सदस्य गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल हैं. यह आतंकी मॉड्यूल पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला कर चुका है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो एके राइफल और ग्लॉक पिस्तौल बारामद किया है. पुलिस और आतंकियों की इस मुठभेड़ में घायल आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया है. घायलों के इलाज के साथ-साथ पुलिस पूरे आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है." हालांकि तीनों की बाद में मौत हो गई.

पंजाब के पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हुआ था हमला

पंजाब के गुरदासपुर में हाल ही में तीन पुलिस थानों और पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ था. इस सिलसिले में 13 दिसंबर रात को गुरदासपुर में घनिया के बांगड़ पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड अटैक हुआ था. इसके बाद आतंकियों ने 18 दिसंबर को गुरदासपुर की बक्शीवाला पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया और यहां ग्रेनेड धमाका किया. वहीं, इस घटना के ठीक दो दिन बाद 20 दिसंबर को वडाला बांगड़ पुलिस पोस्ट में ग्रेनेड हमले ने पंजाब पुलिस की नींद उड़ा दी थी.

पिछले एक महीने में पुलिस पोस्ट पर निशाना

आतंकी मॉड्यूल ने पिछले एक महीने में पंजाब में गुरदासपुर के अलावा कई थानों और पुलिस पोस्ट को टारगेट किया. इस कड़ी में पहला मामला नवंबर 23 को अजनाला पुलिस थाने के बाहर IED बरामदगी के साथ सामने आया. वहीं, 29 नवंबर को अमृतसर में गुरबक्शनगर पुलिस पोस्ट के नजदीक धमामा हुआ था और 2 दिसंबर को नवांशहर में अंसारो पुलिस पोस्ट में ग्रेनेड हमला किया. हालांकि यहां ग्रेनेड फटा नहीं था और डिफ्यूज कर दिया गया था. 

4 दिसंबर को अमृतसर के मजीठा पुलिस थाने में ग्रेनेड हमला हुआ. उसमे थाने में शीशे टूट गए. पुलिस ने इसे टॉयर में हवा भरते वक्त ब्लास्ट बताया था मगर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल का हाथ इसमें सामने आया है. 17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस थाने पर धमाका हुआ था. पुलिस ने इसे ग्रेनेड हमला मानने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें: मोहाली हादसे में 2 की मौत, NDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन का क्या है ताजा अपडेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget