एक्सप्लोरर

पंजाब: अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवकों पर पुलिस का एक्शन, पंजाब पहुंचते ही दो गिरफ्तार, जानें क्यों?

Patiala News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर शनिवार को आए पंजाबियों में से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह दोनों युवक पटियाला के राजपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Punjab News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 116 अप्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका सैन्य विमान शनिवार की रात अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इन अप्रवासियों में पटियाला के दो युवक भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें हत्या के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था.

जानकारी के अनुसार, 2023 में राजपुरा में डबल मर्डर हुआ था और इसमें दो चचेरे भाइयों प्रदीप और संदीप को पुलिस ने नामजद किया था. कोर्ट द्वारा इन्हें भगोड़ा करार दिया गया था और ये दोनों डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे. बीते दिन डिपोर्ट किए गए युवकों में उन्हें भी वापस भेजा गया, इसके बाद पुलिस ने राजपुरा पहुंचते ही इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक ट्रैवल एजेंट की भी हुई गिरफ्तारी
इसके अलावा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मामले में पंजाब पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए एजेंट की पहचान अनिल बत्रा के रूप में हुई है जो कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर का रहने वाला है. उसे पंजाब पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 9 देशों से होते हुए लोगों को अमेरिका पहुंचाया था.

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि एजेंट ने किस रास्ते से लोगों को अमेरिका भेजा था. आरोपी ने डिपोर्ट किए गए एक शिकायतकर्ता को पहले सूरीनाम भेजा जहां से ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडूरस, पनामा, ग्वाटेमाला और मैक्सिको होते हुए अमेरिका में प्रवेश कराया था. 

बता दें शनिवार को अमृतसर पहुंची फ्लाइट में पंजाब के 65, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, राजस्थान के दो, गोवा का एक, जम्मू कश्मीर के दो व्यक्ति शामिल हैं. इनमें अधिकांश युवा हैं. इन लोगों को रिसीव करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में अमेरिका से आए अवैध प्रवासियों के प्लेन की लैंडिंग पर घमासान, CM मान के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget