एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को संवेदनशील रक्षा जानकारी कर रहा था लीक, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Pakistan Ceasefire: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे.

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसकी शिनाख्त पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर को जानकारी लीक कर रहे थे.

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गोपनीय जानकारी के बदले ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे. दोनों हैंडलर से लगातार संपर्क में थे और उसके निर्देशानुसार अन्य स्थानीय गुर्गों को धनराशि पहुंचाने में संलिप्त थे. उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सीमा पार जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार, आगे की जांच की जाएगी, जिसमें वित्तीय सुराग का पता लगाने और नेटवर्क के भीतर अतिरिक्त कार्यकर्ताओं और संबंधों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

इससे पहले, 27 अप्रैल को पंजाब में चल रहे 'युद्ध नशे विरुद्ध' के बीच डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को इस साल 31 मई तक 'नशा मुक्त पंजाब' अभियान को समाप्त करने के लिए जारी समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया था.

डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस आयुक्त (सीपी) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करना होगा और इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. एसएसपी को निर्देश दिए गए कि वे राज्य के हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस योजना बनाएं.

इसे भी पढ़ें: सीएम भगवंत मान ने राजस्थान को अतिरिक्त पानी देने का किया ऐलान, कहा- 'पंजाब देश हित में खून भी दे सकता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget