एक्सप्लोरर

सीएम भगवंत मान ने राजस्थान को अतिरिक्त पानी देने का किया ऐलान, कहा- 'पंजाब देश हित में खून भी दे सकता है'

Punjab News: हरियाणा को अतिरिक्त 4500 क्यूसेक पानी देने के मसले पर पंजाब सरकार का कहना है कि वह अपने कोटे का पानी ले चुका है. भगवंत मान के इस रुख के खिलाफ BBMB ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. 

Punjab Latest News: पंजाब का हरियाणा और राजस्थान के साथ पानी विवाद के बीच रविवार (10 मई) को सीएम भगवंत मान ने बड़ा दिल दिखाते हुए राजस्थान के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का ऐलान किया. ताकि राजस्थान में सेना की जरूरतें पूरी की जा सकें. 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि राजस्थान सरकार ने पंजाब के कोटे से अधिक पानी मांगा है, ‘‘क्योंकि राजस्थान सीमा पर तैनात सेना को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है.’’

सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोड़ा पानी- CM

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हितों की बात आती है तो पंजाब कभी पीछे नहीं रहता. उन्होंने कहा, ‘‘न केवल पानी बल्कि पंजाब राष्ट्रीय हितों के लिए अपना खून भी बहा सकता है.’’ पंजाब के सीएम ने आगे कहा, "सेना के जवानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मैंने राजस्थान को अतिरिक्त पानी तुरंत देने का निर्देश दिया है." 

दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने गर्मी को देखते हुए 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की मांग की थी. इस पर पंजाब सरकार ने बताया था कि हरियाणा अपने कोटे का पानी ले चुका है.पंजाब सरकार ने हरियाणा को एक बूंद भी अतिरिक्त पानी देने से इनकार कर दिया था. 

इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि भाखड़ा नंगल पर पंजाब पुलिस की तैनाती कर दी गई. हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा दखल देने के बाद भाखड़ा नांगल बोर्ड की कुछ दिनों पहले बैठक हुई थी. बोर्ड की बैठक में हरियाणा को पंजाब सरकार की अनिच्छा के बावजूद 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया. 

हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर

बीबीएमबी ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी मुहैया कराने का अधिकारियों को आदेश भी दिया था, लेकिन पंजाब सरकार के अड़ियल रुख की वजह से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने पंजाब एंड हारियाणा हाईकोर्ट में इसको लेकर एक अवमानना याचिका दायर की है. बीबीएमबी ने अदालत से कहा कि पंजाब सरकार हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पानी छोड़ने को तैयार नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget