एक्सप्लोरर

Dera Follower Murder Case: डेरा अनुयायी की हत्या का मास्टरमाइड चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोल्डी बरार का करीबी है आरोपी हरप्रीत सिंह

डेरा अनुयायी की हत्या के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइड को गिरफ्तार किया है. आरोपी 7 महीने से फरार चल रहा था. डेरा अनुयायी प्रदीप सिंह की 10 नवंबर 2022 को फरीदकोट के कोटकपूरा में हत्या कर दी गई थी.

Punjab News:  पंजाब के फरीदकोट जिले में 2022 में एक डेरा अनुयायी की हत्या के मामले में फरार मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. हरप्रीत सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार का करीबी माना जाता है. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि हरप्रीत सिंह को गैंगस्टर रोधी कार्यबल ने गिरफ्तार किया है. 

डेरा अनुयायी की हुई थी हत्या
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा कि एक बड़ी सफलता, गैंगस्टर रोधी कार्यबल(AGTF) ने कोटकपुरा के प्रदीप सिंह हत्या मामले के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर गोल्डी बरार के करीबी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 10 नवंबर 2022 को छह बदमाशों ने प्रदीप सिंह की हत्या कर दी थी. आपको बता दें कि साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की 10 नवंबर 2022 को फरीदकोट के कोटकपूरा में उनकी दुकान में छह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हरप्रीत को पटियाला जिले के पटरान के पास हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया गया है.

गोल्डी बरार ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी
कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार ने तब कथित तौर पर सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी. गोल्डी बरार, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी है। सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

7 महीने से फरार था हरजीत सिंह
फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि फरीदकोट के धाईपाई गांव का रहने वाला हरप्रीत सिंह डेरा अनुयायी की हत्या के बाद से करीब 7 महीने से गिरफ्तारी से बच रहा था. एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के द्वारा ही हमलावरों के लिए हथियार और छुपने की व्यवस्था की गई थी. पुलिस पूछताछ में कई और राज सुलझाने में मदद मिलने वाली है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतसर की जेल में आधी रात को उड़ते हुए आया ड्रोन, मचा हड़कंप, जांच में सामने आई ये सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget