एक्सप्लोरर

Punjab: अमृतसर की जेल में आधी रात को उड़ते हुए आया ड्रोन, मचा हड़कंप, जांच में सामने आई ये सच्चाई

Amritsar News: अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में आधी रात के समय एक ड्रोन घुस गया. पुलिस को आशंका थी कि किसी गैंगस्टर या आतंकवादी को छुड़ाने के लिए जेल में हमला किया गया है.

Punjab News:  पंजाब के अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आधी रात को एक ड्रोन जेल के अंदर घुस गया. जेल अधिकारियों को लगा कि किसी गैंगस्टर या आतंकवादी को छुड़ाने के लिए जेल में हमला किया गया है. जिसके बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद पूरे शहर में नाकेबंदी करवाकर जेल में सर्च अभियान चलाया गया. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रात 1 बजे के करीब ड्रोन जेल में घुसा और अचानक गिर गया. जिसके बाद जेल के सायरन और हूटर बजना शुरू हो गए.

पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई सूचना
जैसे ही जेल के सब सायरन और हूटर बजना शुरू हुए जेल अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. वहीं जेल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया. बड़े हमले की आशंका को देखते हुए सारे पंजाब में अलर्ट करवा दिया गया. शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई. देखते ही देखते पुलिस के आला अधिकारी भी केंद्रीय जेल फताहपुर पहुंच गए.

खिलौना निकला ड्रोन
पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया. जांच के दौरान सामने आया कि जेल के पास स्थित कालोनी के बच्चों के द्वारा टॉय ड्रोन उड़ाया गया था. रिमोट से अनियंत्रित होने के बाद टॉय ड्रोन जेल परिसर में पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों ने टॉय ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अनिल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है वो जेल के पास का ही रहने वाला है. पुलिस जांच में जुटी है कि अनिल का किसी आंतकी संगठन या किसी गैंगस्टर से कोई रिश्ता तो नहीं है. वहीं पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है और मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: बीजेपी से खींचतान के बीच जेजेपी में उठने लगे बगावत के सुर, लोकसभा चुनाव से पहले लग सकता है बड़ा झटका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget