एक्सप्लोरर

पंजाब में पंचायत चुनाव संपन्न, कहीं चली गोलियां तो कहीं पत्थरबाजी, 23 साल की छात्रा बनी सरपंच

Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब के कई जिलों में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव समपन्न हो गया. मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की पत्नी उर्मिला कुमारी ने सरपंच का चुनाव जीता है.

Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब में पंचायत चुनाव मंगलवार को समपन्न हो गए हैं. सुबह 8 बजे से लेकर 4 बजे तक वोटिंग हुई. इस दौरान करीब 68 फीसदी वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान 3 जगह गोलियां चलने की भी घटना सामने आई. इसके अलावा 2 लोगों और कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है. इसके अलावा करीब एक दर्जन जिलों में झड़प और पत्थरबाजी भी हुई. कुछ जगहों से वोटिंग के दौरान गड़बड़ी, धांधली की खबरें आई.

बता दें कि राज्य की कुल 13,225 ग्राम पंचायतों में से 9,398 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई. सरपंच पद के लिए 3798 उम्मीदवार पहले ही चुने जा चुके थे, जबकि 25,588 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. इसके अलावा पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार मैदान में थे. वोटिंग के दौरान अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, तरनतारन, गुरदासपुर, बठिंडा, जालंधर, और बरनाला जिले में बवाल देखने को मिला.

मंत्री की पत्नी बनी सरपंच
पठानकोट के गांव कटारूचक्क से मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की पत्नी उर्मिला कुमारी ने सरपंच का चुनाव जीता है. उन्होंने करीब 350 वोटों से जीत दर्ज की.

23 साल की छात्रा बनी सरपंच
वहीं फिरोजपुर के बस्ती बूटा वाली गांव में 23 साल की छात्रा ने सरपंच का चुनाव जीता है. राजवीर कौर बीकॉम की छात्रा हैं. इसके अलावा, जालंधर के ईसपुर गांव से सरपंच पद प्रत्याशी राज धालीवाल ने मात्र 2 वोटों से चुनाव जीता है. 

तरन तारन में मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी
तरन तारन जिले के सोहन सैन भगत गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल मनदीप सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच झड़प हुई और मामले की जांच की जा रही है. 

पटियाला में एक व्यक्ति घायल
गोलीबारी की एक अन्य घटना पटियाला जिले के खुड्डा गांव में हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कई लोग एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और कथित तौर पर मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की तथा एक मतपेटी छीन ली. उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने मतपेटी पास के एक खेत में फेंक दी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश की घटनास्थल का दौरा करने वाले कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. 

मोगा में पथराव, थाना प्रभारी घायल 
मोगा के कोटला मेहर सिंह गांव में गोलीबारी की घटना हुई. करीमपुर गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने से पटियाला के पटरान में एक थाना प्रभारी घायल हो गए. यह घटना तब हुई जब मतदान खत्म होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

दो गुट आपस में भिड़े
अमृतसर के बल्लागन गांव में एक मतदान केंद्र पर दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया. फिरोजपुर के जीरा के लोहके खुर्द गांव में एक मतदान केंद्र पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मतपेटी पर स्याही फेंकने की कोशिश की. एक अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए घटना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरनाला जिले के ढिलवां गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक लाखा सिंह (53) का निधन हो गया. अधिकारी ने बताया कि जब बैंस को बेचैनी महसूस हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

इसके अलावा राज्य निर्वाचन अयोग ने कुछ तकनीकी कारणों से लुधियाना के जगरांव उपमंडल के डल्ला और पोना गांवों में मतदान रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि इन गांवों में मतदान की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Punjab Bypoll: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget