एक्सप्लोरर

Punjab Bypoll: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग?

Punjab Bypoll 2024: पंजाब में चार विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी. इन सीटों पर चुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी गई है. यहां उस दिन मतदान होना है जब झारखंड में पहले चरण का मतदान होगा.

Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है. इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. ये चार सीट डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला सीट है. 

पंजाब की चार रिक्त सीटों पर उपचुनाव झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के साथ हो रहे हैं. वहां भी 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है. दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. डेरा बाबा नानक सीट सुखजिंदर सिंह रंधावा के इस्तीफे से खाली हुई है. चब्बेवाल सीट डॉ. राज कुमार, गिद्दरबाहा सीट अमरिंद सिंह राजा वडिंग और बरनाला सीट गुरमीत सिंह मीत हायर के इस्तीफे से रिक्त हुई है. ये चारो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं.

इन चार सीटों पर कराए जा रहे हैं विधानसभा उपचुनाव

डेरा बाबा नानक: सुखजिंदर सिंह रंधावा 2012 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. वह लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं. इस सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी अकाली के प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं.

चब्बेवाल: राज कुमार आम आदमी पार्टी के विधायक रहे हैं. 2012 से यहां पहली बार शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्वाचित हुए थे. 2017 से यह सीट आप के पास थी लेकिन राज कुमार ने सांसद निर्वाचित होने पर यह सीट छोड़ दी.

गिद्दरबाहा: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग 2012 से इस सीट से विधायक थे. वह इस लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए हैं जिसके बाद यह सीट खाली हुई है. 1995 से 2012 तक इस पर अकाली का दबदबा रहा है. उसके बाद कांग्रेस के प्रत्याशी को जीतती मिलती आ रही है. 

बरनाला: आम आदमी पार्टी के मीत हायर ने 2017 का चुनाव यहां से जीता था. 2022 में वह दोबारा निर्वाचित हुए थे. इस सीट पर पहला चुनाव 1997 में कराया गया था. तब निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- विरसा सिंह वल्टोहा 10 साल के लिए अकाली दल से होंगे बाहर? श्रीअकाल तख्त साहिब ने दिया आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget