एक्सप्लोरर

Punjab में जुगाड़ रेहडियों पर नहीं लगेगा बैन, भगवंत मान की सरकार ने वापस लिया अपना फैसला

Punjab News: पंजाब में जुगाड़ मोटरबाइक पर बैन लगाया गया था. लेकिन भगवंत मान की सरकार ने विरोध के बाद अपना फैसला वापस ले लिया.

Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जुगाड़ रेहड़ियों पर बैन लगाने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने निर्देश दिया कि पुरानी मोटरबाइक से बनी जुगाड़ रेहड़ियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. इससे एक दिन पहले उनकी सरकार को 'जुगाड़ रेहड़ियों' पर बैन लगाने के फैसले को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था.

मान ने रविवार को यहां परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, राज्य के पुलिस प्रमुख, परिवहन सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की. मान ने ट्वीट किया, ''पंजाब में हजारों लोग मोटरसाइकिल 'रेहड़ी' से अपनी आजीविका कमाते हैं. विभाग की बैठक बुलाने के बाद, मैंने आदेश दिया है कि किसी भी मोटर 'रेहड़ी' पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए. हमारी सरकार का उद्देश्य सभी को रोजगार देना है, इससे किसी को वंचित करना नहीं है.''

विपक्षी दलों ने उठाए थे सवाल

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को शनिवार को 'जुगाड़ रेहड़ी' के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों और 'जुगड़ रेहड़ी' मालिकों की आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार शाम पुरानी मोटरबाइक से बनी जुगाड़ रेहड़ियों के खिलाफ अपना अभियान स्थगित कर दिया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस प्रमुखों से अगले आदेश तक जुगाड़ रेहड़ी मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा था.

बता दें कि पंजाब के तमाम विपक्षी दलों ने भगवंत मान की सरकार को इस फैसले को लेकर घेर लिया था. कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा था कि जुगाड़ रेहड़ियां लोगों की आय का सहारा है और इसे यूं बैन लगाकर नहीं छीना जाना चाहिए. इसके साथ ही जुगाड़ रेहड़ियों के मालिकों की ओर से भी सरकार के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है.

Navjot Singh Sidhu ने बिजली कटौती पर पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इस प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget