एक्सप्लोरर

Punjab Crime: जालंधर के नकोदर में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, तीन शूटर्स गिरफ्तार

Nakodar Double Murder:  पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि अमनदीप की तरफ से 1 नवंबर और 8 नवंबर को वसूली की कॉल आई थी. जब पैसा नहीं मिला तो अमनदीप ने 5 शूटरों को भूपिंदर की सुपारी दी.

Jalandhar News: नकोदर के एक कपड़ा व्यापारी और उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मनदीप सिंह के दोहरे हत्याकांड के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नकोदर के मूल निवासी और अमेरिका में बैठे अमनदीप पुरेवाला उर्फ अमन के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट
आरोपियों की पहचान बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव नंगला के खुशकरण सिंह उर्फ फौजी, वाहन दीवान के रहने वाले कमलदीप सिंह उर्फ दीप, और बठिंडा के गांव जस्सी पोह वाली का मंगा सिंह उर्फ ​​गीता उर्फ ​​बिच्छू के रूप में हुई है. हत्याकांड को अंजाम देने वाले अन्य दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 

7 दिसंबर को हुई थी कपड़ा व्यापारी की हत्या
बता दें कि जालंधर के नकोदर में 7 दिसंबर को पांच लोगों ने भूपिंदर सिंह उर्फ ​​टिम्मी चावला (39) की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी थी. जबरन वसूली की कॉल आने की शिकायत करने के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी. इस घटना का मास्टरमाइंड अमनदीप सिंह फिलहाल  कैलिफोर्निया के युबा काउंटी में रह रहा है.

आरोपियों से एक पिस्टल भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से .30 बोर की पिस्टल बरामद की है. इस हादसे में व्यापारी की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की भी गोली लगने से मौत हो गई थी. इस डबल मर्डर के बाद विपक्षी दलों ने सत्ता पक्ष पर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं.

फिरौती की रकम न मिलने पर की व्यापारी की हत्या
वहीं बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए  पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि  जालंधर की ग्रामीण पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अमनदीप की तरफ से 1 नवंबर और 8 नवंबर को वसूली की कॉल आई थी. जब वसूली नहीं मिली तो अमनदीप ने 5 शूटरों को भूपिंदर की सुपारी दी.

यह भी पढ़ें:

Punjab: 'ट्रांसपोर्ट के काम को माफिया कहना गलत', मंत्री के बयान पर सुखबीर सिंह बादल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget