एक्सप्लोरर

Chandigarh: CM मान के घर से नजदीक मिले विस्फोटक को साथ ले गए सेना के एक्सपर्ट, कहा- किया जाएगा विश्लेषण

Punjab News: सोमवार को यह विस्फोटक नयागांव-कंसल टी-पॉइंट पर आम के बाग में पाया गया था. इस जगह से दो किलोमीटर दूर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आवास हैं.

Chandigarh News: सेना के बम निरोधक विशेषज्ञों ने चंडीगढ़ में मिले विस्फोटक को मंगलवार को उस स्थान से हटा दिया, जहां इसे रखा गया था. विशेषज्ञ इसे विश्लेषण के लिए अपने साथ ले गए. यह विस्फोटक सोमवार को पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर के लिए उपयोग में लाए गए हेलीपैड के पास बरामद हुआ था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विस्फोटक को अपने साथ ले गए बम निरोधक विशेषज्ञ
चंडीगढ़ के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने संवाददाताओं को बताया कि सुबह सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे. निरीक्षण करने के बाद विशेषज्ञों ने विस्फोटक को अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया. विस्फोटक के निष्क्रिय नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''सेना की विशेषज्ञ टीम ने यह फैसला लिया. वे इसे विश्लेषण करने के लिए नजदीक ही सेना की उत्तरी कमान ले जा रहे हैं. यह उनकी प्रक्रिया का तकनीकी हिस्सा है जिसके बाद वे इसे निष्क्रिय कर देंगे.''

विस्फोटक हटाने के लिए किया रोबोटिक उपकरण का इस्तेमाल
विस्फोटक को सैन्य वाहन में ले जाते हुए देखा गया, जिसके साथ पुलिस की गाड़ियां भी थीं. मौके पर मौजूद एक अन्य अधिकारी ने कहा, ''लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्फोटक को किसी निर्जन स्थान पर रखा जाएगा.'' विशेषज्ञों ने उस जगह से विस्फोटक को हटाने के लिए एक रोबोटिक उपकरण का उपयोग किया था, जहां इसे सुरक्षित रखा गया था.

सीएम मान के आवास से दो किमी दूर रखा था विस्फोटक
सेना के विशेषज्ञों और बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने पुलिस के घेरे में सुरक्षा के बीच विस्फोटक का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर दमकल विभाग की एक गाड़ी और एम्बुलेंस भी मौजूद थी. विस्फोटक को हटाने से पहले विशेषज्ञ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते भी नजर आए. जिस इलाके में यह विस्फोटक बरामद हुआ है, वह चंडीगढ़-पंजाब सीमा के पास चंडीगढ़ क्षेत्र में आता है.

सोमवार को यह विस्फोटक नयागांव-कंसल टी-पॉइंट पर आम के बाग में पाया गया था. इस जगह से लगभग एक किलोमीटर दूर हेलीपैड है और लगभग दो किलोमीटर दूर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा हरियाणा में उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आवास हैं. सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आसपास के इलाकों में कई कबाड़ी वालों समेत विभिन्न लोगों से पूछताछ की.

विस्फोटक यहां कैसे आया, ये जांच का विषय
अति-संवेदनशील इलाके में बम जैसी वस्तु के मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी. स्थानीय प्रशासन ने बाद में सेना को सूचित किया. चंडीगढ़ के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने इससे पहले कहा था, ''हमने मौके पर आकर जांच की तो पता चला कि यह विस्फोटक है. हमने पूरे इलाके की जांच कर ली है. यह जांच का विषय है कि विस्फोटक यहां कैसे पहुंचा.''

इलाके के कबाड़ियों से पूछताछ कर रही पुलिस
उन्होंने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की सहायता से विस्फोटक को एक ड्रम में रख दिया गया और उसे रेत की बोरियों से ढक कर सेना को सूचित कर दिया गया है. कोहली के अनुसार, कबाड़ बीनने वालों द्वारा इसे यहां फेंके जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. इससे पहले भी कबाड़ व्यापारियों के सैन्य फायरिंग रेंज के क्षेत्र से उपयोग की गई गोलियों के खोल इकट्ठा करने के मामले आए हैं. उन्होंने बताया कि इलाके में कई कबाड़ कारोबारी हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है. पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एके पांडे ने सोमवार को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा था कि ‘‘प्रतीत होता है कि निशाना चूकने से यह विस्फोटक संभवत: यहां गिरा.’’

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण का 5 जनवरी से आगाज, यहां देखें यात्रा का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget