एक्सप्लोरर

Punjab News: नए साल पर अमृतसर विकास प्राधिकरण करेगा संपत्तियों की नीलामी, दुकानें और स्कूल साइट भी है शामिल

Amritsar News: एडीए की इस ई-नीलामी को लेकर आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह ई-नीलामी 2 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे शुरू होगी

ADA Property Auction: अमृतसर विकास प्राधिकरण (ADA) अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न शहरों में प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी करेगा नए साल के मौके पर करेगा. एडीए की इस ई-नीलामी को लेकर आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह ई-नीलामी 2 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी.

दुकानें और स्कूल साइट भी प्रॉपर्टी में शामिल

जो लोग अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है. इस ई-नीलामी में उपलब्ध संपत्तियों में 52 आवासीय भूखंड, 12 दुकानें, 14 एससीओ और एक स्कूल साइट शामिल है. इसके अलावा इस बोली में उपलब्ध सभी संपत्तियां ऐसे स्थानों पर हैं जो रहने और नया बिजनेस शुरू करने के लिए बिल्कुल सही हैं.

15.69 लाख रुपये से शुरू होगी आवासीय भूखंडों की बोली 

एडीए के अधिकार क्षेत्र में आने वाले आवासीय भूखंडों की कीमत 15.69 लाख रुपये से शुरू होगी जबकि व्यावसायिक संपत्तियों की शुरुआती कीमत 47.40 लाख रुपये से शुरू होगी. वहीं पुड्डा एवेन्यू, गुरदासपुर स्थित स्कूल साइट की कीमत 6.86 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, इस स्कूल साइट का क्षेत्रफल 3440 वर्ग मीटर है.

प्रॉपर्टी की 25 प्रतिशत कीमत देने पर मिलेगा कब्जा

एडीएम की इस नीलामी को लेकर बताया गया है कि किसी भी प्रॉपर्टी की सही बोली लगाने वालों को बोली कीमत का 25 प्रतिशत भुगतान करने पर संपत्ति का कब्जा मिलेगा. इसके साथ ही बाकी कीमत 9.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से किस्तों में चुकानी होगी. वहीं इस नीलामी को लेकर अधिक जानकारी के लिए  www.puda.e-auctions.in पोर्टल पर जाए, जहां पर इन साइटों के आरक्षित मूल्य, स्थान योजना, पेमेंट योजना आदि जैसे सभी विवरण ई-नीलामी शुरू होने से पहले मिल जाएंगे.

Punjab News: पंजाब में शराब फैक्ट्री को लेकर किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी, 8 पुलिसकर्मी हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget