एक्सप्लोरर

Ludhiana News: पंजाब में 108 एंबुलेंस का चक्का जाम, कर्मचारियों की हड़ताल से ऑटो से अस्पताल पहुंच रहे है मरीज

Punjab News: पंजाब के 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है. उनकी मांग है कि एंबुलेंस सेवा को ठेके पर देने की बजाय सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में लाकर कर्मचारियों का वेतन बढ़ाए.

Punjab News: पंजाब में 108 एंबुलेंस सेवा (Ambulance Service) के कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चो खोलते हुए हड़ताल पर चले गए है. गुरुवार को एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने लुधियाना (Ludhiana) के लाडोवाल स्थित टोल प्लाजा के पास एक खाली मैदान में एंबुलेंसों को लाकर खड़ा कर दिया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (Protest) करने लगे. कर्मचारियों का कहना था कि वो सरकार से पहले भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई. 

एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिया दिया था 72 घंटे का सेवा अल्टीमेटम 
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों (Protesting Employees)  ने रोष जताते हुए कहा कि राज्य भर में 108 एंबुलेंस सेवा कि 300 से ज्यादा एंबुलेंस से हैं. लेकिन अफसोस इस बात का है कि राज्य में सरकार बदलने के बावजूद उनकी हालत में बदलाव नहीं आया और अभी भी उन्हें 9 हजार रुपये ही मासिक वेतन मिलता है. वो कई बार अधिकारियों को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं. एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने 9 जनवरी को भी प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार को 72 घंटे में उनकी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम (Ultimatum) दिया था लेकिन 72 घंटे बीतने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया.   

सरकार ने मांग नहीं मानी तो एंबुलेंस कर्मी करेंगे नेशनल हाईवे को ब्लॉक
एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि अल्टीमेटम देने के बाद भी जब उनकी मांगों को नहीं मांगा गया तो उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा. उनकी मांग है कि अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी सरकार द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा को ठेके पर देने की बजाय अपने अधिकार क्षेत्र में लाकर चलाया जाए और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के वेतन बढ़ाए जाएं. उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन के कुछ प्रतिनिधि राज्य सरकार से मिलने के लिए गए हैं. लेकिन राज्य सरकार ने यदि उनकी मांगों को ना माना तो मजबूरन वे धरना अनिश्चितकालीन समय के लिए आगे बढ़ाने और लाडोवाल स्थित नेशनल हाईवे को ब्लॉक करने के लिए मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें: Rohtak Double Murder: रोहतक में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला, घर में मिली पिता-बेटी की गोली लगी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
Punjab Politics: चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं
चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget