एक्सप्लोरर

CM भगवंत मान की कैबिनेट में पांच चेहरे शामिल, विभागों का भी हुआ बंटवारा

Punjab New Ministers Takes Oath: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है. इनमें मोहिंदर भगत, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सोंद मंत्री बनाए गए हैं.

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में सोमवार (23 सितंबर) को फेरबदल किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. इन पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसमें मोहिंदर भगत, रवजोत सिंह, तरुणप्रीत सिंह सोंद, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां शामिल हैं.

पंजाब में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में किया गया. प्रदेश के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन में पार्टी के अन्य नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे.

भगवंत मान कैबिनेट में चौथी बार फेरबदल

पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में ये फेरबदल आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद किया गया है. पंजाब में 30 महीने पुरानी आप सरकार में ये चौथी बार है, जब मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया है.

पंजाब में किन-किन मंत्रियों को हटाया गया

भगवंत मान कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों में तीन मालवा क्षेत्र से और दो दोआबा क्षेत्र से आते हैं. इससे पहले, चार मंत्री - चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसंपर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी) , अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश प्रोत्साहन), बलकार सिंह (स्थानीय सरकार और संसदीय मामले) और ब्रम शंकर जिम्पा (राजस्व) - को मान मंत्रिमंडल से हटा दिया गया.

पंजाब में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं. बहरहाल पंजाब पांच मंत्रियों को शामिल करने और चार मंत्रियों को हटाने के साथ भगवंत मान कैबिनेट की ताकत 16 हो गई है. 

पंजाब में विभागों का भी बंटवारा

पंजाब में 5 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास गृह मामले एवं न्याय, कार्मिक, कानूनी विधायी मामले, सिविल एविएशन, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, खेल एवं युवा मामले शामिल हैं.

मोहिंदर भगत को डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फ्रीडम फाइटर और बागवानी मामले की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही डॉ रवजोत सिंह को लोकल गवर्नमेंट, संसदीय मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. तरूणप्रीत सिंह सोंद को पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, लेबर, आतिथ्य सत्कार, उद्योग और वाणिज्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्रालय दिया गया है.

इसके साथ ही बरिंदर कुमार गोयल को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण मंत्रालय दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

पंजाब में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश! ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा, ट्रैक पर रखा था ये सामान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget