एक्सप्लोरर

पंजाब में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश! ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा हादसा, ट्रैक पर रखा था ये सामान 

Punjab News: पंजाब के बठिंडा-दिल्ली रेल ट्रैक पर सरिया होने की वजह से मालगाड़ी को 45 मिनट तक रोककर रखना पड़ा. पुलिस के मुताबिक रेल लाइन के पास रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है.

Punjab Latest News: पंजाब के बठिंडा में बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, रेलवे ट्रैक पर कुछ शरारती तत्वों ने बीती रात (22 सितंबर) को करीब एक दर्जन लोहे का सरिया रख दिया, लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. रेल ट्रैक पर सरिया होने की वजह से बठिंडा आ रही मालगाड़ी को दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 45 मिनट तक रोककर रखना पड़ा.

बठिंडा के बंगी नगर में रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं. यहां पर ऐसी कई घटनाएं पहले भी दर्ज हो चुकी हैं.

घटनास्थल के पास बन रहा है रेलवे ओवर ब्रिज 

इस घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके का मुआयना करने के बाद पता चला कि रेल लाइनों के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. स्थानीय लोगों और आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस के मुताबिक कई शरारती और चोर किस्म के लोग इस तरह का काम करते हैं. ऐसी कई घटनाएं पहले भी दर्ज हो चुकी हैं.

ट्रेन के ड्राइवर ने दिखाई समझदारी 

​बठिंडा रेल ट्रैक पर सरिया रखने की यह घटना का खुलासा सुबह करीब तीन बजे हुई. जब धीमी गति से चल रही ट्रेन के लोको पायलट ने अचानक रेलवे ट्रैक पर एक वस्तु पड़ी देखी. ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाए और वस्तु की जांच करने के लिए नीचे उतरा. पास जाने पर उसने रेलवे ट्रैक पर उसे लोहे का सरिया रखा मिला. लोको पायलट ने करीब एक दर्जन सरिये को वहां से हटाया. साथ ही रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) को इस घटना की जानकारी दी.

इस ट्रैक से गुजरती हैं कई ट्रेनें

यदि समय रहते ट्रेन के ड्राइवर को इसका पता नहीं चलता तो हजारों यात्रियों की जान की जान जा सकती थी. ऐसा इसलिए कि बठिंडा-दिल्ली रेल ट्रैक पर आधा दर्जन के करीब पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन हर रोज होता है. इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में इस तरह की साजिशों का खुलासा हो चुका है. 

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget