एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: केजरीवाल से डिबेट को लेकर सिद्धू ने किया पलटवार, लगाए कई आरोप और बताया ढोंगी

Sidhu on Kejriwal: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ढोंगी बताया है.

Sidhu Vs Kejriwal In Punjab: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की डिबेट की शर्तों को स्वीकारे जाने पर और डिबेट के लिए भगवंत मान को नियुक्त किए जाने पर सिद्धू ने जवाब दिया है. सिद्धू ने कहा है कि भगवंत वो सीएम नहीं जो बादल के ब्लैकलिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा के साथ शराब माफिया चलाने का काम कर रहा है. भगवंत वो नहीं जिसने काले कृषि कानूनों को दिल्ली में अधिसूचित किया था. उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत वो भी नहीं जो बादल की बसों को लाभ मिलने वाले  दिल्ली एयरपोर्ट के रास्तों पर चलने की इजाजत दी है. ये सब करने वाले ढोंगी आप हैं इसलिए आइये और मुझसे डिबेट करिए.

सिद्धू ने केजरीवाल को बताया ढोंगी

दरअसल बीते रविवार को अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू के शराब, खनन और नौकरियों के मुद्दे पर डिबेट के चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा था कि इसके लिए भगवंत मान आपसे डिबेट करेंगे. केजरीवाल ने यह भी कहा था कि बस आप जगह और वक्त तय कर लें. अब इसी का जवाब देते हुए सिद्धू ने केजरीवाल को ढोंगी तक कह डाला. सिद्धू ने ये सब बातें ट्वीट कर कही हैं. बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच एक दूसरे पर बयानबाजियों का दौर भी जारी है.

सिद्धू के इस बयान की भी हो रही है चर्चा

यह भी बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और कपूरथला के एक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की रविवार को निंदा करते हुए एक बयान दिया जिसको लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है. उन्होंने कहा है कि अगर बेअदबी की कोई घटना होती है, चाहे वो कुरान शरीफ की हो, भगवद गीता या श्री गुरुग्रंथ साहिब की, दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए. साथ ही सिद्धू ने यह भी कहा कि राज्य में शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों से कड़ी सजा से निपटा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: पंजाब के 32 किसान संगठनों ने चुनाव में हिस्सा लेने से किया इंकार, गुरनाम सिंह चढूनी को लेकर कही ये बात

Punjab News: पंजाब में बेअदबी पर जमकर बवाल, बड़ा सवाल- क्या चुनाव से पहले माहौल खराब करने की साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget