एक्सप्लोरर

Punjab Gas Leak: पंजाब में फिर गैस लीक, स्कूल में पढ़ रहे बच्चे और शिक्षक अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Nangal Gas Leak: नंगल के संत सोल्जर स्कूल के छात्र और शिक्षकों को उल्टी और सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंच गए है.

Punjab News:  पंजाब के लुधियाना में 30 अप्रैल को हुई गैस रिसाव की घटना को अभी कुछ दिन ही बीते है कि एक दूसरी घटना सामने आई है. गैस रिसाव से नंगल के संत सोल्जर स्कूल के छात्र और शिक्षक प्रभावित बताए जा रहे है. कुछ बच्चों और शिक्षकों को उल्टी और सांस लेने की तकलीफ के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करीब 20 छात्र गैस रिसाव से प्रभावित बताए जा रहे है. एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है. बता दें कि स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें से किसी एक उद्योग से गैस लीक होने की आशंका है, जांच के बाद असल बात सामने आएगी.

शिक्षा मंत्री भी पहुंचे मौके पर

गैस रिसाव से प्रभावित बच्चों और शिक्षकों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. सूचना मिलने के तुरन्त बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और स्कूल की छुट्टी करवाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंच गए है. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर घटना की जानकारी भी दी है. बैंस ने ट्वीट कर लिखा- नंगल में गैस रिसाव की खबर आई है. एहतियात को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी एंबुलेंस को घटना स्थल पर तैनात किया जा रहा है. मैं अपने सभी शहरवासियों के स्वास्थ्य की कामना करता हूं. घबराने की जरूरत नहीं है.

‘दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा’

डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव  का भी घटना को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नंगल के सैंट सोल्जर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बच्चों के माता-पिता से भी बात की है. हमने बच्चों से और डॉक्टरों से बात की है. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है. जिसकी गलती पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम स्थिति का बारिकी से जायजा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने धरने पर बैठे पहलवानों को दी नसीहत, बोले- ‘इस विषय को एक सीमा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget