एक्सप्लोरर

Punjab: 15 साल पुराने मामले में सजा, फिर जमानत, मंत्री अमन अरोड़ा बोले- 'मेरी विधानसभा की सदस्यता...'

Aman Arora Sentence: पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को एक पुराने मामले में सजा सुनाई गई है. उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता के खारिज होने की संभावना पर प्रतिक्रिया दी है.

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) को एक पारिवारिक विवाद मामले में सुनाम कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. हालांकि, उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. अमन अरोड़ा पर उनके एक रिश्तेदार ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया था. उधर, कोर्ट के फैसले पर अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया आई है.
 
अरोड़ा ने मीडिया से  बातचीत में कहा कि  ''अदालत की तरफ से 2 साल की सजा सुनाई गई है और उनके साथ उनके 85 साल के माता जी को भी सजा सुनाई गई है, अदालत ने अपना फैसला सुनाया मैं इसका स्वागत करता हूं, पर इसकी अपील में जिला कोर्ट में करूंगा.''

आप के मंत्री ने कहा कि ''उनके जीजा राजेंद्र दीपा की तरफ से जो भी इल्जाम लगाए गए हैं. वह सरासर गलत हैं. उस दिन हमारी तरफ से कोई भी हमला नहीं किया गया था. इसके बजाय मेरे जीजा की तरफ से हमारे ऊपर हमला किया गया, जिसमें मैं भी घायल हुआ था और अस्पताल में दाखिल हुआ था.'' अमन अरोड़ा ने कहा कि ''मेरी मां को सजा हुई जो कि बेहद दुखदाई है.''
 
शिरोमणि अकाली दल के नेता हैं अमन अरोड़ा के जीजा
अमन अरोड़ा ने कहा कि ''मेरी विधानसभा की सदस्यता इसमें खारिज होती है या नहीं यह तो हमारे मुख्यमंत्री भगवत सिंह, विधानसभा के सपीकर और पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला होगा. कानून के मुताबिक जो भी करना है यह कानूनी फैसला होगा.'' अमन अरोड़ा ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजेंद्र दीपा ने सिर्फ राजनीति के कारण यह इतना बड़ा बवाल मचाया. हमारा तब समझौता हो गया था, पर जब मुझे कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट मिल गई तब गुस्से में आकर उन्होंने फिर दोबारा अपना समझौता तोड़कर यह इल्जाम मेरे और मेरी माता पर लगाए.'' यह 2008 की घटना बताई जा रही है. इस मामले में अमन अरोड़ा के जीजा जो कि शिरोमणि अकाली दल के नेता भी हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला भले ही देरी से आया लेकिन सही आया.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget