एक्सप्लोरर

पंजाब: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए BJP ने तय किया उम्मीदवार, इन्हें दिया टिकट

Ludhiana West Bye election: बीजेपी ने आखिरकार पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने जीवन गुप्ता पर भरोसा जताया है.

Ludhiana West Bye election: पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है. काफी विचार विमर्श के बाद बीजेपी ने जीवन गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है. जीवन गुप्ता बीजेपी पंजाब के पूर्व महासचिव हैं और फिलहाल बीजेपी पंजाब के कोर ग्रुप सदस्य भी हैं. 

जीवन गुप्ता बीजेपी पंजाब के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उनका नाम पहले भी लुधियाना पश्चिम सीट से संभावित उम्मीदवारों में शामिल रहा है. 

लुधियाना पश्चिम के मैदान पर BJP-AAP और कांग्रेस का मुकाबला
आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उपचुनाव के मैदान में उतारा है. संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार (30 मई) को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कांग्रेस के कैंडिडेट भी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को टिकट दिया है.

इसके बाद से इंतजार किया जा रहा था कि बीजेपी अपना कैंडिडेट कब उतारेगी, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 जून है. ऐसे में अब बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतार कर यह उत्सुकता खत्म कर दी है कि यह चुनावी मुकाबला किनके बीच होगा. बीजेपी की ओर से जीवन गुप्ता मैदान में होंगे.

19 जून को होगा मतदान
जानकारी के लिए बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून 2025 को होगा और परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है जो कि 2 जून तक चलेगी. 3 जून को पर्चों की जांच होगी और 5 जून तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं.

इसके बाद 19 जून को मतदान और फिर 23 जून को काउंटिंग के बाद शाम तक यह तय हो जाएगा कि लुधियाना पश्चिम का नया विधायक कौन होगा? बता दें, लुधियाना पश्चिम सीट विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी.

 यह भी पढ़ें: Punjab Blackout: पंजाब के सभी जिलों में आज फिर बजेंगे खतरे के सायरन, किन जिलों में कब होगा ब्लैकआउट का ऐलान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget