एक्सप्लोरर

Punjab Lok Sabha Elections Voting: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, पोलिंग बूथों पर तैनात रहेंगे 70 हजार सुरक्षाकर्मी

Punjab Lok Sabha Elections Voting: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान कराया जाएगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Punjab News: पंजाब में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग (Election Commission) की टीम पूरी तरह से तैयार है. यहां 1 जून को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे जिसके लिए 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों को सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय बलों की टीम भी लगाई गई है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ( Sibin C ) ने बताया कि राज्य में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा. 

चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन ने जानकारी दी कि पंजाब में मतदाताओं की संख्या 2,14,61,739 है. इनमें से 1,12,86,726 पुरुष और 1,01,74,240 महिला मतदाता हैं जबकि 773 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. इस दौरान नोडल अधिकारी और आईपीएस अधिकारी एम एफ फारूकी भी उनके साथ मौजूद थे. सीईओ ने कहा कि पंजाब में मतदाताओं की संख्या में करीब सात लाख की वृद्धि हुई है. सीईओ ने बताया कि राज्य में फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 5,38,715 हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1.90 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता  हैं जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या  1.50 लाख है.  

तैनात किए गए 70 हजार सुरक्षाकर्मी
सीईओ सिबिन ने बताया कि सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और होम गार्ड समेत लगभग 70,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. राज्य में कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग होगी और लगभग 6,600 माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे. पंजाब में 1,076 मॉडल मतदान केंद्र होंगे.

दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा
इस वक्त पंजाब हीटवेव की चपेट में है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, शेड, 'छबील' (मीठा पानी) और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है. 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा जुड़े सवाल पर सीईओ सिबिन ने कहा कि ऐसे 12,843 मतदाता पहले ही इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना वोट डाल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Gurugram Fire: मानेसर की कपड़ा फैक्ट्री में 18 घंटे तक भभकती रही आग, दमकल कर्मियों की मशक्कत जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget