एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल बीजेपी में जाने की अटकलें

Lok Sabha Election 2024 Punjab: पंजाब में आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में जा सकते हैं. लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Lok Sabha Election 2024 Punjab: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज हो रही है. राजनीतिक पार्टियों जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है. इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. सूत्रों की मानें तो पंजाब आम आदमी पार्टी में अब बड़ी सेंध लगने वाली है.

आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के जांलधर से मौजूदा सांसद हैं हालांकि सांसद और विधायक की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है. सांसद रिंकू फिलहाल बनारस में हैं. उन्होंने यहां का एक वीडियो भी शयेर किया है हालांकि उन्होंने अपने बीजेपी में जाने की खबरों को लेकर कुछ भी नहीं कहा.

कांग्रेस के विधायक और सांसद भी छोड़ चुके है पार्टी
पिछले कुछ दिनों में ही कांग्रेस के पूर्व विधायक, मौजूदा सांसद और विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं. फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है. वहीं सांसद परनीत कौर कांग्रेस से किनारा कर बीजेपी में शामिल हो गई है. इसके अलावा कल शुक्रवार को ही विधायक राज कुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी का थामन थाम चुके है.

पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी 9 मार्च को AAP में शामिल हुए थे 14 मार्च को उन्हें फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा का टिकट मिल चुका है. वहीं कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल को भी लोकसभा का टिकट दिए जाने की चर्चाएं चल रही है.

AAP 8 सीटों पर उम्मीदवारों का कर चुकी है एलान
आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है. जिनमें से आठ सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. AAP ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है. जिसमें खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है.

वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को एक बार फिर से मैदान में उतारा गया है. वहीं पंजाब में AAP एक्टिव मोड में नजर आ रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में कई सभाएं कर चुके है. 

यह भी पढ़ें: DA Hike in Haryana: होली से पहले नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारी और पेंशनर्स के DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget