एक्सप्लोरर

Punjab Farmer Protest: किसानों की सरकार के खिलाफ हुंकार, एक महीने के लिए बंद रहेंगे पंजाब के 10 जिलों के टोल प्लाजा

पंजाब में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 10 जिलों में टोल प्लाजा पर धरने का ऐलान किया है. इस दौरान लोगों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करेंगे.

Punjab Farmer Protest: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज से 10 जिलों के टोल प्लाजा पर धरना देने का ऐलान किया है. किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने एक बयान जारी कर कहा कि किसान संगठन पूरे पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना देंगे और लोगों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करेंगे.

टोल प्लाजा पर शिफ्ट हो जाएगा धरना
दरअसल किसान संघर्ष कमेटी के बैनर तले पंजाब के 10 जिलों में डीसी दफ्तरों के सामने धरना अब 15 दिसंबर से टोल प्लाजा पर शिफ्ट हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह धरना 15 जनवरी तक जारी रहेगा। पंढेर ने कहा कि उन्होंने टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन देने का वादा किया था.

किसान संगठन टोल प्लाजा को करेंगे फ्री  
सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान संगठन टोल प्लाजा को फ्री करेंगे. यह धरना एक महीने तक दिन रात चलेगा. सरकार को इस नीति को खत्म करना होगा, क्योंकि कार खरीदते समय हर कोई सरकार को टैक्स देता है, फिर कॉरपोरेट घरानों को फायदा क्यों हो रहा है। टोल प्लाजा पर जहां भी टैक्स वसूला जा रहा है, लोग अपने ग्रुप से संपर्क कर टैक्स वसूली बंद कराएं.

पंढेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार के रवैये को देखते हुए आंदोलन को लंबा करने का फैसला किया गया है. पंजाब के टोल प्लाजा गुरुवार से फ्री होने जा रहे हैं. वे टोल प्लाजा पर धरना देंगे जो दिन-रात जारी रहेगा। पहले चरण में 10 जिलों में 18 जगहों पर टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे. उनकी हड़ताल एक महीने तक चलेगी. पंधेर ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को फसलों का नुकसान होने पर 17 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान किया था लेकिन सरकार अब इससे पीछे हट रही है. 

यह भी पढ़ें:

Haryana News: 'बिल भरने के पैसे नहीं, किडनी ले लिजिए' शिकायत लेकर बिजली विभाग पहुंची महिला, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget