एक्सप्लोरर

Punjab-Haryana Weather: पंजाब में टूटा 13 सालों का रिकार्ड, क्या है हरियाणा का हाल, कहां कितना गिरा पारा?

Punjab Weather News: पंजाब के मोगा जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार (31 जनवरी) को बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट और मोहाली सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई. जबकि हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी में बारिश ने दस्तक दी.

पंजाब में कहां कितान तापमान दर्ज
पंजाब के मोगा जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट 10.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा 11.2 डिग्री, गुरदासपुर 10.3 डिग्री और फरीदकोट में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

हरियाणा में कहां कितान तापमान दर्ज
वहीं हरियाणा के अंबाला में 11.8 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है. करनाल 12.1 डिग्री सेल्सियस, नारनौल 10 डिग्री, रोहतक 12.4 डिग्री, भिवानी में 10.7 डिग्री और सिरसा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था. वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. 

13 साल का टूटा रिकॉर्ड
पंजाब में बीते 13 सालों की तुलना में इस बार जनवरी के दिन सबसे ज्यादा ठंडे रहे, साल 2011 से लेकर इस बार जनवरी में पंजाब के प्रमुख शहरों का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. इस साल अमृतसर का जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री, लुधियाना का 13.4 डिग्री और पटियाला का 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि साल 2011 से लेकर साल 2023 तक जनवरी महीने में इन शहरों का औसत अधिकतम तापमान इस बार के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: Gurugram News: कड़ाके की सर्दी में पति ने पत्नी को देर रात घर से निकाला बाहर, ठंड से ठिठुर कर हो गई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget