एक्सप्लोरर

Gurugram News: कड़ाके की सर्दी में पति ने पत्नी को देर रात घर से निकाला बाहर, ठंड से ठिठुर कर हो गई मौत

Haryana News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक व्यक्ति कथित रूप से दहेज के लिए अपनी पत्नी का उत्पीड़न करता था. पत्नी की वह पिटाई करता था. महिला के भाई ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई.

Gurugram News: गुरुग्राम (Gurugram) के एक गांव में पति ने कड़ाके की सर्द रात में कथित तौर पर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पति पर आरोप है कि वह महिला को दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करता था. पुलिस के मुताबिक पति ने रविवार की रात 28 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पिटाई की और उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया. 

पुलिस ने बताया कि फारुख नगर थाने में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला पूनम का विवाह सुंदरपुर गांव में रहने वाले मंगतराम से हुआ था और दोनों नौ वर्षों से साथ रह रहे थे. पूनम के भाई हेमंत कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि ‘‘मंगतराम दहेज के लिए पूनम की अक्सर पिटाई करता था और कई बार घर से बाहर निकाल चुका था.’’ कुमार ने आरोप लगाया कि मंगतराम ने शराब पीने के बाद पूनम की पिटाई की और दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था.

रास्ते में बेहोश पड़ी थी महिला
कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘28 जनवरी की रात मंगतराम ने शराब पीने के बाद मेरी बहन को पिटाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. 29 जनवरी को सुबह मुझे सूचना मिली की मेरी बहन की मौत हो गई. जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह शौचालय के पास बेहोश पड़ी थी. हम उसे कमरे में ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.’’

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कुमार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में मिले सबूतों के आधार पर मामले पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर भारी बवाल, आज हाई कोर्ट में क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget