एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब-हरियाणा में पिछले साल की तुलना में पराली जलाने के मामलों में आई कमी, जानें आंकड़े

Stubble Burning: पंजाब और हरियाणा में इस साल पराली जलाने के मामले में 56 और 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. तो वहीं आगामी हफ्तों में फसल की कटाई की गतिविधियां चरम पर पहुंचने का अनुमान है.

Punjab-Haryana Stubble Burning: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में इस साल पराली जलाने के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है. पंजाब और हरियाणा में 15 सितंबर के बाद से पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 56 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कमी आई है. केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, 15 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के एनसीआर इलाकों में 2022 में पराली जलाने की 13,964 घटनाएं हुई थीं, जो 2023 में घटकर 6,391 हो गईं.

सीएक्यूएम ने कहा कि 2021 की इसी अवधि में पराली जलाने के 11,461 मामले आए थे. पंजाब में, इस साल 45 दिन की अवधि के दौरान पराली जलाने की 5,254 घटनाएं हुईं, जबकि 2022 में 12,112 और 2021 में 9,001 घटनाएं हुईं. यह 56.6 प्रतिशत और 41.6 प्रतिशत की कमी दर्शाता है.

हरियाणा में 1094 पराली जलाने के मामले

हरियाणा में इस वर्ष 45 दिन की अवधि के दौरान पराली जलाने के 1,094 मामले आए और यह 2022 में 1,813 तथा 2021 में 2,413 की तुलना में काफी कम है. यह क्रमशः 39.7 प्रतिशत और 54.7 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है. केंद्र सरकार ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की राज्य सरकारों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत लगभग 3,333 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं.

पराली जलाने की घटनाओं में देखी गई कमी

इस कोष से किसानों, उपभोक्ता केंद्रों और सहकारी समितियों को खेतों में पराली के प्रबंधन और मशीनों तथा उपकरणों की खरीद में सहयोग राशि दी जाती है. उपलब्ध फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीन की कुल संख्या पंजाब में 1,17,672, हरियाणा में 80,071 और उत्तर प्रदेश-एनसीआर में 7,986 हैं. फसल की चालू कटाई के मौसम के दौरान सीआरएम मशीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पंजाब में 23,000 मशीन, हरियाणा में 7,572 और उत्तर प्रदेश में 595 मशीन हासिल करने के लिए अतिरिक्त खरीद प्रक्रिया जारी है.

पराली जलाने की घटनाओं में कमी के बावजूद हाल के दिनों में पंजाब में अचानक इस तरह की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. आगामी हफ्तों में फसल की कटाई की गतिविधियां चरम पर पहुंचने का अनुमान है. सीएक्यूएम ने कहा कि 29 अक्टूबर को ही पंजाब में पराली जलाने के 1,068 मामले सामने आए.

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में अब किसान पराली से कमा रहे लाखों रुपये, इस तकनीक से हो रही है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPU Protest Live: एलपीयू में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लाठीचार्ज, BJP का दावा
Live Updates: एलपीयू में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लाठीचार्ज, BJP का दावा
Explained: 'भूत', रेप और सुसाइड की अफवाह ने कैसे पंजाब की 2 यूनिवर्सिटी को हिला दिया?
'भूत', रेप और सुसाइड की अफवाह ने कैसे पंजाब की 2 यूनिवर्सिटी को हिला दिया?
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें

वीडियोज

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
Exclusive: 'घरों में दो महीने का...', PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान
Exclusive: 'घरों में दो महीने का...', PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
Embed widget