एक्सप्लोरर

पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की नशा के खिलाफ मुहिम, जिला और गांव स्तर पर बनेगी कमेटी

Punjab News: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि जालियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने बाद नशे के खिलाफ मुहिम भले संपन्न हुई है लेकिन गांव और शहर में मोहल्ला स्तर पर इसे दोबारा शुरू करेंगे.

Gulab Chand Kataria News: पंजाब के गवर्नर की ओर से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू हुई मुहिम 6 दिन बाद मंगलवार (08 अप्रैल) को अमृतसर के जालियांवाला बाग में संपन्न हुई. नशे के खिलाफ ये अभियान 3 अप्रैल को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से शुरू हुआ था. गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जालियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने बाद यह मुहिम भले संपन्न हुई है लेकिन वह गांव स्तर और शहर में मोहल्ला स्तर पर दोबारा से इसे शुरू करेंगे.

पंजाब के गवर्नर ने कहा,  ''तब तक लोगों को खुद इस मुहिम को आगे चलाना होगा. जिला स्तर और गांव स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी ताकि इस बुराई को पंजाब से खत्म किया जा सके. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने इस मुहिम को शुरू करने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों को और धर्म गुरुओं और संस्थाओं को इस मुहिम में शामिल होने के निमंत्रण भेजा था.''

'पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कर रही कार्रवाई'

राजनीतिक नेताओं के गवर्नर की इस मुहिम में शामिल न होने पर उन्होंने कहा, ''मेरा फर्ज था अपना काम करना, वह मैंने किया. जिसे जब इसमें शामिल होना होगा वो हो जाएंगे.'' पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ''पिछले दो महीनों में राज्य सरकार ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की है. पहली बार तस्करों की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की जा रही है. कई साल से बिगड़े हालात को ठीक करने में कुछ समय तो लगेगा ही.''

जालंधर में ग्रेनेड अटैक पर क्या बोले कटारिया?

जालंधर में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के साथ देश में सख्ती के साथ निपटा जा रहा है. असम और पूर्वांचल इसकी मिसाल है. ऐसे लोगों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी.

गगनदीप सिंह की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget