एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़े लेवल पर किया अधिकारियों का तबादला, जानें किसको मिला क्या प्रभार

Punjab News: भगवंत मान सीएम बनने के बाद से लगातार अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं. भगवंत मान की सरकार ने अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जारी की है.

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनने के बाद से ही अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है. पंजाब सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात और भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य सरकार ने सात उपायुक्तों का तबादला किया है. इसके अलावा एक विशेष पुलिस महानिदेशक और छह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नए पदस्थापन आदेश दिए गए हैं.

एक सरकारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी विनीत कुमार मुक्तसर के नए उपायुक्त होंगे, जबकि सुरभि मलिक को वरिंदर कुमार के स्थान पर लुधियाना का उपायुक्त बनाया गया है . विशेष सारंगल को कपूरथला के उपायुक्त का प्रभार दिया गया है जबकि एनपीएस रंधावा को एसबीएस नगर के उपायुक्त होंगे .

परनीत शेरगिल को फतेहगढ़ साहिब का डीसी नियुक्त किया गया है जबकि अमृत सिंह को डीसी फिरोजपुर लगाया गया है. मोहनीश कुमार को तरनतारन के जिलाधिकारी का प्रभार दिया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में बी के उप्पल को विशेष पुलिस महानिदेशक(लोकपाल-जांच) नियुक्त किया गया है.

एस के अस्थाना को मिला नया प्रभार

एक अन्य आदेश में कहा गया है कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है जबकि उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है .

आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देओ को एडीजीपी (सामुदायिक मामलों के विभाग और महिला मामले) का पद दिया गया है जबकि जितेंद्र कुमार जैन को एडीजीपी (पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) लगाया गया है.

एस के अस्थाना को एडीजीपी (नीति और नियम) का प्रभार दिया गया है जबकि प्रवीण कुमार सिन्हा को एडीजीपी (पंजाब मानवाधिकार आयोग) लगाया गया है. नागेश्वर राव को एडीजीपी (मानवाधिकार) का प्रभार दिया गया है. आरके जायसवाल को पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध लगाया गया है, जबकि जीएस ढिल्लों को नशा रोधी विशेष कार्यबल का नया महानिरीक्षक बनाया गया है.

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में कोरोना वायरस का कहर बढ़ा, सामने आए 179 नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सबसे तेज! पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget