एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: बैसाखी से पहले पंजाब में अलर्ट, अकाल तख्त जत्थेदार बोले- 'दहशत पैदा करने का प्रयास कर रही सरकार'

Vaisakhi 2023: ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सरकार प्रदेश में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है. जत्थेदार ने फिर अमृतपाल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा.

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त से चिंतित अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बैसाखी (Vaisakhi) से पहले दहशत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सख्ती की वजह से जो दहशत फैली हुई है उसे खत्म किया जाना चाहिए.

जत्थेदार ने कहा कि भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के आत्मसमर्पण करने की खबरें फैलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की जाती है, तो सरकार को इससे बचना चाहिए. अगर ऐसी स्थिति बनती है कि जिससे ना केवल पंजाबियों और पंजाब की छवि पर असर पड़ता है. बल्कि पंजाब में शासन कर रही सरकार पर भी असर पड़ता है. जत्थेदार ने सरकार से कहा कि कम से कम अपनी छवि तो बचा लो. वही मंच से बोलते हुए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एक बार फिर भगोड़े अमृतपाल से आत्मसमर्पण करने की सलाह दी.

चर्चा के लिए बुलाई गई थी बैठक

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से सिख एवं पंजाबी पत्रकारिता की भूमिका, सिख मीडिया के योगदान और वर्तमान में राज्य के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष सभा बुलाई थी. जिसमें लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई थी, लेकिन मीडिया की तरफ से उनके बयान को ‘तोड़-मरोड़’ कर पेश किया गया. कहा गया कि वो सरबत खालसा की बैठक बुला रहे है, जिसका अमृतपाल ने अपने वीडियो में जिक्र किया था. जबकि तख्त दमदमा साहिब में हुई इस बैठक में सिख एवं पंजाबी पत्रकारिता की भूमिका, सिख मीडिया के योगदान और वर्तमान में राज्य के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की गई है. यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब इस सीमावर्ती राज्य में अलगाववादी ताकतों के उदय के बारे में चिंता व्यक्त की जा रही है. 

जत्थेदार ने निकाय के गठन किया आह्वान

जत्थेदार ने मीडिया में ‘सिख-विरोधी फोबिया’ या ‘पंजाब-विरोधी फोबिया’ सामग्री का पता लगाने और उसका भंडाफोड़ करने के लिए एक निकाय के गठन का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा जो भी फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. उनका पता लगाने और इसका पर्दाफाश करने के लिए इस तरह का एक संगठन बनाया जाएगा. वहीं अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के कारण इस बार बैसाखी से पहले सामान्य से काफी कम संख्या में श्रद्धालु यहां आए हैं. ‘हर साल, हम (बैसाखी के लिए) भारी भीड़ देखते हैं, यह पांच अप्रैल से शुरू होती है, लेकिन (फिलहाल) संगत की संख्या महज 10 फीसदी है. इसका कारण सरकार द्वारा फैलाई गई दहशत है.

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: BJP से 'महागंठन' में हुड्डा बने थे रोड़ा, राहुल गांधी भी हुए थे नाराज, दिग्विजय चौटाला ने बढ़ाया सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget