एक्सप्लोरर

Punjab News: वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी पर पंजाब सरकार का यू-टर्न, 7 जून से बहाल होगा सुरक्षा घेरा

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भगवंत मान की सरकार वीआईपी लोगों की सुरक्षा को लेकर निशाने पर थी. अब सरकार पुरानी सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करने जा रही है.

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी के मामले पर पंजाब सरकार ने यू-टर्न लिया है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को गुरुवार को सूचित किया गया कि उन 423 लोगों के सुरक्षा घेरे को सात जून से बहाल कर दिया जाएगा जिसे अस्थायी आधार पर घटाया गया था.

पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह 424 लोगों की सुरक्षा कम कर दी थी जिनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी थे जिनकी रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पंजाब के वरिष्ठ उप महाधिवक्ता गौरव धुरीवाला ने उच्च न्यायालय को तब इस बारे में सूचित किया जब न्यायमूर्ति राजमोहन सिंह की अदालत में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ पी सोनी की उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने के खिलाफ दाखिल याचिका सुनवाई के लिए आई.

पंजाब सरकार ने घल्लूघारा सप्ताह और ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा कम की थी. सेना ने 1984 के जून महीने में स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाया था.

विपक्ष ने बनाया दबाव

सुरक्षा घेरा वापस या कम किये जाते समय पंजाब पुलिस ने कहा था कि कानून व्यवस्था की एक सामने आ रही जिम्मेदारी के सिलसिले में पूरी तरह अस्थायी आधार पर सुरक्षा वापस ली जा रही है.

विपक्ष ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के इस कदम की और सुरक्षा प्राप्त लोगों के नाम सार्वजनिक करने की निंदा की थी. इससे साथ ही विपक्ष की ओर से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. सिद्धू मूसेवाला का परिवार भी सिक्योरिटी में कटौती का मुद्दा उठा चुका है.

Haryana MC Polls 2022: हरियाणा निकाय चुनाव में नया ट्विस्ट, बीजेपी और जेजेपी ने मिलाया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget