एक्सप्लोरर

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT बढ़ाया, जानें नई कीमत?

Punjab Petrol Diesel Price: भगवंत सिंह मान सरकार ने गुरुवार (5 सितंबर) से प्रदेश में पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 93 पैसे वैट की दरें बढ़ दी है. इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पहले से ज्यादा महंगा हो गया.

Punjab Petrol Diesel Price Today: पंजाब सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर VAT की दरें बढ़ा दी है. भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाने का फैसला लिया. इससे पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए.  गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की हुई बैठक में भगवंत मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया. पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सरकार को एक साल में 1500 से 1700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. 

पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद गुरुवार की सुबह अमृतसर में पेट्रोल की कीमत ₹96.82 प्रति लीटर पर खुला था है, जो बढ़कर 97.43 रुपये हो गया. इसी तरह अमृतसर में गुरुवार को डीजल की कीमत अभी तक ₹87.11 प्रति लीटर चल रहा है, जो बढ़कर 88.03 रुपये हो गया. 

'इसलिए वैट बढ़ाने का लिया फैसला'

पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल चीमा के अनुसार राजस्व में बढ़ोतरी करने के मकसद से आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह फैसला लिया है. ताकि पंजाब के लोगों तक फ्री की सेवाएं आसानी से पहुंच सके.

बिजली सब्सिडी समाप्त 

भगवंत मान कैबिनेट की आज हुई बैठक में पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई बिजली सब्सिडी योजना को रद्द करने की भी घोषणा की गई, जिसके तहत सात किलोवाट तक के लोड वाले घरों को रियायती बिजली दरें प्रदान की जाती थीं. पंजाब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ बिजली सब्सिडी योजना को रद्द करने के फैसले को केंद्रीय वित्त पोषण में कटौती से बढ़ी वित्तीय कठिनाइयों से निपटने की पंजाब सरकार की रणनीति माना जा रहा है. 

बता दें कि कांग्रेस सरकार के दौरान सात किलोवाट लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं को तीन रुपये प्रति यूनिट की राहत दी गई थी. आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे बंद कर दिया है. वहीं हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना जारी पहले की तरह जारी रहेगी. 

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन PUCSC चुनाव के लिए वोटिंग जारी, किस-किस के बीच मुकाबला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
Punjab Politics: चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं
चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? आ गई पूरी लिस्ट, विधायक बोले- वड़िंग मंजूर नहीं

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget