एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में फसलों के खराब होने पर सरकार ने मुआवजे का एलान, जानें- क्या है इसके पीछे का पूरा गणित

CM मान ने फसल के मुआवजे की राशि को 25 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं दूसरी तरफ किसान अपने वास्तविक नुकसान की तुलना में मुआवजा राशि कम होने की बात कह रहे है और संशोधन की मांग उठने लगी है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल के मुआवजे की राशि को 25 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है. वही दूसरी तरफ अब किसान अपने वास्तविक नुकसान की तुलना में मुआवजा राशि कम होने की बात कह रहे है और सरकार से इसमें संशोधन की मांग उठने लगी है. तो आखिर क्या है फसलों पर मुआवजे की राशि की पूरा गणित सीएम मान ने क्या घोषणा की है और अब इसमें क्या संशोधन की मांग उठने लगी है समझिए आसान शब्दों में..

सीएम मान ने की थी ये घोषणा
सीएम मान ने मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और पटियाला के गांवों का दौरा कर बारिश से फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने एलान किया कि यदि फसलों को नुकसान 75 प्रतिशत से अधिक होता है तो उन्हें 15,000 प्रति एकड़ और यदि नुकसान 33 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच होता है तो किसानों को 6,750 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा. 

इसके अलावा उन्होंने मजदूरों को भी प्रति एकड़ फसल नुकसान का 10 प्रतिशत मुआवजा देने की बात कही.वहीं उन्होंने पूरे मकान के नुकसान के मुआवज़े के तौर पर 95100 रुपए और घरों के मामूली नुकसान के लिए 5200 रुपए देने की घोषणा की.

सरकार से मुआवजे में संशोधन की उठी मांग
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल का कहना है कि मौजूदा नियमों के तहत किसी किसान को 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच फसल का नुकसान होता हो तो उसे 6,000 रुपये प्रति एकड़, इसके अलावा 50 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के बीच नुकसान होने पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ दिया जाता है. यानि कि कुल फसल नुकसान के लिए 12 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाता है. जिसे किसान वास्तविक नुकसान की तुलना में कम बता रहे है और सरकार से इसमें संशोधन की मांग कर रहे है.

इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) प्रमुख सुखदेव सिंह ढींडसा ने गिरदावरी की मांग करते हुए 25000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा में चुनाव से पहले BJP, JJP, INLD और AAP को लगा झटका, कांग्रेस ने कर दिया खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget