एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'अहंकारी हो गई हैं पंजाब सरकार', गवर्नर से मुलाकात कर भगवंत मान पर भड़के सुनील जाखड़

पंजाब बीजेपी के मुखिया सुनील जाखड़ ने अन्य बीजेपी नेता के साथ मिलकर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की. उन्होंने पंजाब में बाढ़ की स्थिति के लिए भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Punjab News: पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) गुरुवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) से मिलने पहुंचे. उनके साथ बीजेपी के कई अन्य नेता भी पहुंचे थे. इस दौरान जाखड़ ने राज्यपाल से पंजाब में बाढ़ (Punjab Flood) के हालातों को लेकर चर्चा की और प्रदेश में बाढ़ की वजह नहरों की सफाई को बताया. जिसको लेकर उन्होंने राज्यपाल से पंजाब सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगने की गुजारिश की है कि अगर पंजाब सरकार ने नहरों की सफाई की थी तो किस समय की थी और कैसे की थी.

पंजाब सरकार को निर्देश जारी करने की अपील

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की तरफ से राज्यपाल पुरोहित से प्रार्थना की गई कि वो पंजाब में बाढ़ की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है. ऐसे में कोई बीमारी ना फैले इसके लिए सरकार संबंध में निर्देश जारी करें और सरकार को लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए. वहीं जाखंड ने कहा कि केंद्र सरकार ने 218 करोड़ रुपए भेजे हुए. जलभराव की स्थिति होने की वजह से फिलहाल गिरदावरी नहीं होगी. और फसलों की गिरदावरी भी नहीं हो सकेगी. जाखंड ने कहा कि पनीरी सप्लाई के संबंध में भी पंजाब सरकार ने राज्यपाल को झूठी रिपोर्ट दी है. जिसमें सरकार की तरफ से पटियाला-जालंधर में कई हजार एकड़ के लिए पनीरी मुहैया कराने की बात कही गई है. लेकिन सच्चाई इससे अलग है. लोग खुद अपने स्तर पर पनीरी की व्यवस्था कर रहे है. 

सुनील जाखड़ बोले- 'केंद्र मदद के लिए तैयार'

वहीं जाखड ने कहा कि सीएम भगवंत बाढ़ से मदद के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी केंद्र मदद को तैयार है. वहीं उन्होंने कहा कि सीएम मान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए चले तो भी वो तैयार है. केंद्र सरकार से और पैसे की डिमांड की जाए हम उनके साथ है. आपको बता दें कि राज्यपाल से मिलने गए बीजेपी नेताओं में ज्यादातर वो नेता थे जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए है. बीजेपी के बड़े नेता इस मुलाकात के दौरान जाखड़ के साथ दिखाई नहीं दिए. जाखड़ ने आगे कहा कि पंजाब सरकार के विधायकों के अहंकार के चलते सरकारी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है. इस संबंध में राज्यपाल से कहा गया है कि वो सरकार को इस हिदायत दे. उन्होंने कहा कि आप के विधायक दिनेश चड्‌ढा ने कर्मचारियों से माफी मांगनी पड़ी है. लोकतंत्र की जीत हुई है. विधायक को लोगों के सामने झुकना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हुड्डा की रणनीति से हरियाणा में सिमट रहा BJP-INLD का कुनबा, काम करने लगी दीपेंद्र सिंह की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget